1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Lalu Yadav Birthday : लालू के बर्थडे पर काटा गया लड्डू, वजन जानकर रह जाएंगे हैरान, देखें VIDEO

Lalu Yadav Birthday : लालू के बर्थडे पर काटा गया लड्डू, वजन जानकर रह जाएंगे हैरान, देखें VIDEO

 Published : Jun 11, 2022 06:04 pm IST,  Updated : Jun 11, 2022 06:06 pm IST

Lalu Yadav Birthday : आरजेडी कार्यालय में केक की जगह लड्डू को खास अंदाज में काटकर लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया।

Lalu Prasad- India TV Hindi
Lalu Prasad Image Source : PTI

Highlights

  • लड्डू काटकर लालू का 75 वां जन्मदिन मनाया गया
  • कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन
  • शुभकामना वाले बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए

Lalu Yadav Birthday : राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता लालू प्रसाद (Lalu Prasad) का अंदाज कुछ निराला रहा है। उनके कार्यकर्ताओं ने भी नए अंदाज में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। आरजेडी (RJD) कार्यकर्ताओं ने केक की जगह 75 किलोग्राम का लड्डू काटकर लालू प्रसाद का 75 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लालू प्रसाद भी पार्टी कार्यालय में मौजूद थे।  इससे पहले पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पर रात को 12 बजे केक काटा गया था। इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद थे। राबड़ी देवी ने सभी लोगों को केक खिलाया। वहीं आज शनिवार को आरजेडी कार्यालय में 75 किलोग्राम लड्डू को खास अंदाज में काटा गया। राजद के अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर पटना की सड़कों के किनारे शुभकामना वाले बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए।

तेजस्वी , तेज प्रताप , मीसा ने दी शुभाकमनाएं

इस अवसर पर उनके आवासीय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। राजद अध्यक्ष को उनके पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पुत्री डा. मीसा भारती समेत अन्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है। लालू प्रसाद का जन्मदिन सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। मीसा भारती ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा, इंसान आएंगे जाएंगे, पर जो सामाजिक न्याय की अतुलनीय अमिट सशक्त विरासत बनकर हर कमजोर की जुबान पर सदा के लिए सज जाएंगे, वही लालू जी कहलाएंगे। जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा।

'गरीबों के मसीहा' किताब का लोकार्पण

लालू प्रसाद दोपहर दोनों पुत्रों तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ राजद कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजद अध्यक्ष ने 75 किलो का लड्डू खास अंदाज में काटा और लोगों को खिलाया। इस अवसर पर गरीबों के मसीहा नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। इधर राबड़ी देवी के आवास पर लालू प्रसाद को शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी रही। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।