1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लालू यादव ने कुंभ को 'फालतू' कहा, हैलोवीन मनाने पर बीजेपी ने साधा निशाना- "आस्था पर हमला करने वालों को वोट नहीं"

लालू यादव ने कुंभ को 'फालतू' कहा, हैलोवीन मनाने पर बीजेपी ने साधा निशाना- "आस्था पर हमला करने वालों को वोट नहीं"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 02, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 12:36 pm IST

लालू प्रसाद यादव के घर हुए हैलोवीन उत्सव को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि जो लोग आस्था पर हमला करते हैं, उन्हें वोट नहीं मिलेंगे।

 लालू प्रसाद यादव के घर पर मनाया गया हैलोवीन- India TV Hindi
लालू प्रसाद यादव के घर पर मनाया गया हैलोवीन Image Source : @ROHINIACHARYA2

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर हुए हैलोवीन उत्सव को लेकर बीजेपी ने उन पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने लालू यादव के कुंभ मेले को 'अर्थहीन' बताने वाले बयान का हवाला देते हुए कहा है कि जो लोग आस्था पर हमला करते हैं, उन्हें वोट नहीं मिलेंगे।

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हैलोवीन पोशाक में अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं। लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ पोज़ देते नजर आए, जो ग्रिम रीपर और अन्य वेशभूषा में थे। आचार्य ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सभी को हैलोवीन की शुभकामनाएं।"

बीजेपी ने इसे कुंभ के बयान से जोड़ा

इस पर, बीजेपी की किसान मोर्चा इकाई ने प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव के पुराने बयान, जिसमें उन्होंने कुंभ की आलोचना की थी और हैलोवीन उत्सव की तस्वीरों का एक स्प्लिट वीडियो शेयर किया। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि आरजेडी प्रमुख को एक ब्रिटिश त्योहार मनाने में कोई समस्या नहीं है।

बीजेपी किसान मोर्चा ने ट्वीट किया, "बिहार की जनता मत भूलिए, ये वही लालू यादव हैं जिन्होंने आस्था और आध्यात्म के महापर्व कुंभ को फालतू बताया और ब्रिटिश पर्व हैलोवीन मना रहे हैं। जो आस्था पर हमला करेगा, बिहार की जनता उसे वोट नहीं देगी।"

लालू यादव का कुंभ पर बयान

आरजेडी प्रमुख ने इसी साल फरवरी में कुंभ मेले को "अर्थहीन" बताते हुए राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। प्रयागराज में आयोजित भव्य कुंभ मेले में उमड़ी भारी भीड़ पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, "कुंभ का कोई मतलब है? फालतू है कुंभ।"

ये भी पढ़ें-

Bihar Election LIVE: PM मोदी का पटना में मेगा रोड शो, आरा-नवादा में करेंगे दो बड़ी चुनावी रैलियां

उमर अब्दुल्ला का मजाकिया तंज- "कश्मीर में नेताओं को सवाल पूछने और लोगों को जवाब देने की आदत नहीं रही"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।