1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'जब किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया,' लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान-VIDEO

'जब किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया,' लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान-VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 18, 2025 04:25 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 05:06 pm IST

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनावी हार के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने लालू यादव के परिवार और पार्टी दोनों को ही छोड़ दिया है। इसके बाद से वह लगातार कई तरह के आरोप लगा रही हैं।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य- India TV Hindi
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य Image Source : REPORTER INPUT

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य परिवार और पार्टी दोनों से अलग हो गई हैं। इसके बाद वह लगातार लालू परिवार के अन्य लोगों पर हमलावर हैं। रोहिणी आचार्य का एक नया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आया है। इस वीडियो में रोहिणी आचार्य का गला बैठा हुआ है, वह बिहार के किसी पत्रकार से फोन पर बात कर रही हैं। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि जब किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया।

किडनी देने के लिए आना चाहिए आगे - रोहिणी आचार्य

इस वीडियो को एक्स पर डालते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा, 'जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों - करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, उनको अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए। पिता को किडनी देने वाली शादी - शुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें।'

जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं...

इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने लिखा, 'जरूरतमंदों  को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, फिर हरियाणवी महापुरुष करें। हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते। एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं।'

पिता लालू को रोहिणी ने दी किडनी

बता दें कि रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान की थी, जिसके बाद उन्हें किडनी देने वाली बेटी के नाम से जाना जाने लगा। पूर्व में रोहिणी ने हमेशा परिवार के समर्थन में बेबाकी से मोर्चा संभाला था, खासकर भाई तेज प्रताप के पक्ष में वह खुलकर समर्थन में भी दिखीं।

तेज प्रताप यादव के समर्थन में भी बोली थीं रोहिणी

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने 16 नवंबर 2025 (रविवार) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट के जरिए राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया। यह घटना लालू परिवार की आंतरिक कलह को खुलकर सामने लाई है, जो पहले से ही तेज प्रताप यादव के अलगाव के बाद चर्चा में थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।