1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: एक्साइज टीम पर शराब माफिया ने किया ईंट-पत्थर से हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 की मौत

बिहार: एक्साइज टीम पर शराब माफिया ने किया ईंट-पत्थर से हमला, जवाबी कार्रवाई में 1 की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 14, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 02:24 pm IST

एक्साइज विभाग की टीम शाहपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारने गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने एक्साइज टीम पर हमला कर दिया।

एक्साइज टीम पर हमला- India TV Hindi
एक्साइज टीम पर हमला

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर में रविवार शाम को एक बड़ी घटना हुई। पुलिस को शराब की सूचना मिली थी। उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। तभी तस्करों ने टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने ईंट-पत्थर बरसाएं। इससे कई जवान घायल हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल है। उत्पाद विभाग ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक और व्यक्ति घायल हो गया।

एक की मौत, एक घायल

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 3 में हुई। मरे हुए व्यक्ति का नाम सुशील यादव है। वह 45 साल का था। घायल व्यक्ति का नाम उत्तम यादव है। उसे पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शाहपुर और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं, शाहपुर के थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक शाहपुर वार्ड नंबर-3 का रहने वाला था। उसका नाम सुशील यादव था और वह जगदीश यादव का पुत्र था। वहीं, घायल उत्तम यादव दीनदयाल यादव का बेटा है। उसे पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

छांगुर का ISI कनेक्शन आया सामने, देश में फैलाया था धर्मांतरण का जाल, 3000 अनुयायी थे एक्टिव

ED दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, पेट्रो-केमिकल से जुड़े घोटाले पर हो रही है पूछताछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।