1. Hindi News
  2. बिहार
  3. समस्तीपुर में एक करोड़ 11 लाख की शराब बरामद, ट्रक में भूसी के अंदर छिपाकर रखे गए थे 1022 कार्टून

समस्तीपुर में एक करोड़ 11 लाख की शराब बरामद, ट्रक में भूसी के अंदर छिपाकर रखे गए थे 1022 कार्टून

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 14, 2026 10:05 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 10:12 am IST

बिहार के समस्तीपुर में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। तस्कर शराब के बोतल को ट्रक में भूसे में छिपाकर ले जा रहे थे लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं सके।

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार- India TV Hindi
शराब तस्कर गिरफ्तार Image Source : REPORTER

बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मध्य निषेध और उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि शराब को बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था।  

भूसी के बीच छिपाकर रखे गए थे शराब के कार्टून

जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर मध्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम ने गांधी चौक के पास एक संदिग्ध 14 चक्का ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए ट्रक के अंदर खास तौर पर तहखाना बनाकर भूसी के अंदर छिपाकर रखे गए थे। कुल 1022 कार्टून में करीब 9198 लीटर शराब बरामद की गई है जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

तस्करों पर शिकंजा कसेगी पुलिस

इस पूरे मामले में ट्रक चालक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है और तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह शराब तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं लेकिन समस्तीपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

रिपोर्ट- सुनील कुमार, समस्तीपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।