1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से वोट नहीं मांगूंगा', भाजपा नेता गिरिराज सिंह का बयान

'पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से वोट नहीं मांगूंगा', भाजपा नेता गिरिराज सिंह का बयान

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 23, 2024 07:47 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 08:59 pm IST

बीते कुछ समय से बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट हर बार चर्चा का केंद्र बनी रहती है। इस सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह करते हैं। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है। अपने बयानों के लिए चर्चित गिरिराज सिंह का एक और बयान सामने आया है।

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह।- India TV Hindi
बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह। Image Source : PTI

अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहने वाले भाजपा सांसद और बेगूसराय सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिससे नया राजनीतिक विवाद पैदा हो सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से वोट मांगने नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार की बेगूसराय सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का मुकाबला यहां भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अवधेश राय से होगा। वर्तमान में बेगूसराय सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह करते हैं। 

क्या बोले गिरिराज सिंह?

दरअसल, भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने 19 अप्रैल को बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर कहा था कि वह पाकिस्तान समर्थक राष्ट्र-विरोधियों और जिन्हें राष्ट्रवाद से समस्या है उनसे वोट नहीं मांगेंगे। गिरिराज के इस बयान के खिलाफ भाकपा ने निर्वाचन आयोग के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, जब गिरिराज सिंह से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- "मैं इसे एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि मैं अपने चुनाव अभियान के दौरान पाकिस्तान समर्थक राष्ट्र-विरोधियों और उन लोगों से अपने लिए वोट नहीं मांगूंगा जिन्हें राष्ट्रवाद से समस्या है।"

मैनें कुछ भी गलत नहीं कहा- गिरिराज

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने पूरे मामले पर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने विरोधी दल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाकपा को ऐसे लोगों (पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों) के वोटों की जरूरत है, तो पार्टी को खुले तौर पर इसकी घोषणा करनी चाहिए। 

जानें गिरिराज सिंह के बारे में

गिरिराज सिंह खुद को भाजपा में पीएम मोदी और अमित शाह का हनुमान कहते हैं। गिरिराज कहते हैं कि पीएम मोदी जो आदेश करेंगे, वह वही करेंगे। गिरिराज सिंह का जन्म 8 सितम्बर, 1952 को बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में हुआ था। वह 2002 से 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे, 2008-2010 तक बिहार सरकार में सहकारी मंत्री रहे, 2010-2013 तक बिहार सरकार में मंत्री, पशु और मत्स्य संसाधन विकास मंत्री रहे। फिर 2014 में नवादा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें 09 नवंबर, 2014 को भारत सरकार में केन्‍द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 चुनाव में जीत के बाद उन्हें एक बार फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिली।

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश ने बिहार के लोगों को लिखी भावुक चिट्ठी, जंगलराज की याद दिलाई


पूर्णिया में तेजस्वी पर भड़के पप्पू यादव, बताया 'बिच्छू', बीजेपी के लिए काम करने का लगाया आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।