1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Mahua Chunav Result 2025: महुआ से तेज प्रताप यादव हारे, एलजेपी के संजय कुमार की शानदार जीत

Mahua Chunav Result 2025: महुआ से तेज प्रताप यादव हारे, एलजेपी के संजय कुमार की शानदार जीत

 Published : Nov 14, 2025 08:01 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 03:50 pm IST

Mahua Bihar Election Results 2025: बिहार की सबसे हॉस सीट्स में से एक महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताव यादव को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, तेजस्वी के समर्थन वाले मुकेश कुमार की भी हार हुई है।

mahua election result- India TV Hindi
महुआ चुनाव का रिजल्ट। Image Source : INDIA TV

Mahua Bihar Election Results 2025: बिहार की महुआ विधानसभा सीट पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई थी। इस सीट पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल की ओर से चुनाव लड़े थे। बता दें कि तेज प्रताप यादव को कुछ समय पहले राजद पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया गया था। ऐसे में तेज प्रताप अलग पार्टी बनाकर राजद के खिलाफ ताल ठोक रहे थे। हालांकि, वह खुद तो हारे ही और अपने साथ आरजेडी की नैया भी डुबो गए। इस लड़ाई का फायदा एनडीए को मिला और एनजेपी के उम्मीदवार को जीत मिली।

  

महुआ में कौन-कौन थे उम्मीदवार?

बिहार की महुआ विधानसभा सीट पर 4 उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला था। जनशक्ति जनता दल की ओर से तेज प्रताप यादव, NDA के घटक दल लोजपा (रामविलास) की ओर से संजय कुमार सिंह, महागठबंधन के घटक दल राजद की ओर से मुकेश कुमार रौशन और पहली बार चुनाव मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की ओर से इंद्रजीत प्रधान महुआ से चुनाव लड़ रहे थे।

किसे कितने वोट मिले?

महुआ सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार सिंह को 87641 वोट मिले। उन्होंने 44997 वोट से चुनाव जीता। वहीं, आरजेडी के मुकेश कुमार रौशन 42644 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 35703 वोट मिले।

महुआ में कितनी वोटिंग हुई थी?

महुआ सीट पर बिहार की विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 14 नवंबर को इस सीट पर परिणाम सामने आए। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महुआ विधानसभा सीट पर 71.05 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।