Mahua election result 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। यहां एनडीए को जीत हासिल हुई है और महागठबंधन को हार मिली है। महुआ सीट पर हुए दिलचस्प चुनाव में पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर LJP-रामविलास के संजय कुमार सिंह जीते हैं।
Related Stories
तेज प्रताप काउंटिंग में पीछे हुए
महुआ सीट पर शुरुआती रुझानों में तेज प्रताप यादव पिछड़ गए थे। हालांकि बाद में वह इस सीट से आगे हो गए। लेकिन फर्स्ट राउंड की काउंटिंग में चौंकाने वाली बात सामने आई। फर्स्ट राउंड की काउंटिंग में तेज प्रताप यादव पीछे हो गए। इसके बाद LJP R के संजय सिंह ने बढ़त बना ली और आखिर में वह चुनाव जीत गए।
महुआ सीट पर 6 नवंबर को चुनाव हुआ था। महुआ सीट पर मुख्य रूप से मुकाबला जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय जनता दल के मुकेश कुमार रोशन और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह के बीच में था।
तेज प्रताप के बारे में जानिए
तेज प्रताप यादव महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार थे। वह बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और रावड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो विवाद के बाद उन्हें आरजेडी से बाहर निकाल दिया गया था। इस वजह से वह जनशक्ति जनता दल के बैनर तले चुनाव लड़े। इस पार्टी को उन्होंने आरजेडी से बाहर निकलने के बाद बनाया था।
तेज प्रताप 36 साल के हैं और 12वीं पास हैं। उनके खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी कुल संपत्ति 2.9 करोड़ रुपए है। तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका दावा था कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
तेज प्रताप यादव ने जब महुआ सीट पर नामांकन दाखिल किया था तो वह अपने साथ दादी की तस्वीर लेकर गए थे। उन्होंने कहा था कि मेरी दादी सबसे ऊपर हैं। जनशक्ति जनता दल, उनके आशीर्वाद से केवल महुआ में ही नहीं बल्कि सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। तेज प्रताप के नामांकन की काफी चर्चा हुई थी क्योंकि उनके साथ इस दौरान कोई भी परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था। गौरतलब है कि जब तेज प्रताप से पूछा गया था कि क्या वो वापस आरजेडी में जाएंगे तो उन्होंने साफ मना कर दिया था।