1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जहानाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 होटलों में पुलिस की एक साथ छापेमारी; 25 युवक-युवतियां हिरासत में

जहानाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 होटलों में पुलिस की एक साथ छापेमारी; 25 युवक-युवतियां हिरासत में

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Nov 04, 2026 07:19 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 07:31 pm IST

जहानाबाद में पुलिस ने कई होटलों में छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में कई लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में लिए गए...- India TV Hindi
हिरासत में लिए गए लोगों को थाने ले जाती पुलिस Image Source : REPORTER

​जहानाबाद शहर में कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस की 6 अलग अलग टीमों ने एक साथ पांच होटलों में छापेमारी की। रेलवे स्टेशन इलाके से लेकर अरवल मोड़ तक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में 25 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। सबसे ज्यादा स्टेशन इलाके में स्थित एक होटल से कथित आपत्तिजनक स्थिति में युवक युवतियां पकड़ी गई हैं। अचानक हुई इस छापेमारी से शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया, जबकि कार्रवाई को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटल और रेस्ट हाउस में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है और नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों तक को कमरे दिए जा रहे हैं। ​सूचना के सत्यापन को लेकर एसपी के निर्देश पर 6 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसकी अगुवाई नगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार और अंचल पुलिस निरीक्षक दिवाकर कुमार विश्वकर्मा कर रहे थे। 

कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए

​टीमों ने स्टेशन इलाके के कई होटलों में एक साथ धावा बोला। कमरों की तलाशी के दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। वही ​छापेमारी की खबर फैलते ही होटलों के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने और तितर-बितर करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ​

पुलिस ने विभिन्न होटल और रेस्ट हाउस से 25 संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस वैन से नगर थाने पहुंचाया, जहां सभी के पहचान पत्रों और उम्र का सत्यापन किया जा रहा है। ​होटल के रजिस्टरों, एंट्री डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है ताकि होटल संचालकों की भूमिका की जांच की जा सके। 

पुलिस ने दी ये जानकारी

इधर इस संबंध में सदर एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि जहानाबाद स्थित कुछ होटलों और रेस्ट हाउसों में अवैध देह व्यापार, सेक्स रैकेट चल रहा है और नाबालिगों को कमरे दिए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल 6 टीमों का गठन किया गया। टाउन थानाध्यक्ष और सीआई टाउन के नेतृत्व में कई होटलों में छापेमारी की गई। संदेह के आधार पर 25 लोगों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलती है तो उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ा जाएगा। लेकिन यदि सेक्स रैकेट में संलिप्तता या नाबालिग होने का कोई भी साक्ष्य मिलता है, तो होटल संचालकों और संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे कुछ महीने पहले पटना में देह व्यापार के शक में कई पार्लर और स्पा में पुलिस ने छापेमारी की थी। 

 रिपोर्टः मुकेश

ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में चेन स्नेचिंग का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।