1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बचपन के प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, फूट-फूट कर रोने लगा पति; हाई वोल्टेज ड्रामे का Video वायरल

बचपन के प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, फूट-फूट कर रोने लगा पति; हाई वोल्टेज ड्रामे का Video वायरल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 11, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 04:09 pm IST

बिहार के बेगूसराय जिले में एक शख्स ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने बचपन के प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसी बीच अचानक उसे सदर अस्पताल अपनी पत्नी दिख गई, जिसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया।

पति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा।- India TV Hindi
पति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा। Image Source : INDIA TV

बेगूसराय: जिले के सदर अस्पताल में घंटों तक एक शख्स ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। यहां हंगामा कर रहा शख्स अपनी पत्नी के साथ रहने की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी ने किसी दूसरे लड़के के साथ शादी कर ली है और वह अब पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। पति के हाई वोल्टेज ड्रामा से सदर अस्पताल में करीब 1 घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। पति कभी पुलिसकर्मी से खींचतान करता दिखा तो कभी जमीन पर लेट कर रोता दिखा। उसने सदर अस्पताल के आईसीयू बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। 

सदर अस्पताल में दिख गई पत्नी

दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव निवासी मोहम्मद शहजाद की शादी साल 2021 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि 27 मार्च को उसकी पत्नी अपने कॉलेज के समय के प्रेमी विकास पासवान के साथ फरार हो गई। इसके बाद मोहम्मद शहजाद ने 30 मार्च को मुफस्सिल थाने में विकास पासवान के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पत्नी कोर्ट पहुंची, जिसके बाद पुलिस उसे आज मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर आई थी। इससे एक दिन पहले शहजाद ने पुलिस के सामने कुछ दवाई खा ली थी, जिसके बाद उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जमकर किया हंगामा

शहजाद की पत्नी जब सदर अस्पताल पहुंची, तो उसे देखकर शहजाद नौटंकी करने लगा। उसने काफी देर तक पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और अपनी बीवी के साथ रहने की बात करता रहा। वहीं उसकी पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। इस बीच उसे एक बेटी भी हुई, लेकिन वह मारपीट करता था। उसने बताया कि वह अपने कॉलेज के दोस्त विकास पासवान के साथ बातचीत करती थी। जब उसका पति उसे दिल्ली ले गया तो उसने विकास से अपना नाता तोड़ लिया। वापस बेगूसराय आने के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। जब वह मायके गई तो फिर उसने विकास पासवान के साथ एक मंदिर में शादी रचा ली। वह अब शहजाद के साथ नहीं रहना चाहती है। (इनपुट- संतोष श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें- 

नयनार नागेन्द्रन होंगे तमिलनाडु BJP के नए अध्यक्ष, अन्नामलाई ने किया नाम का प्रस्ताव

बिहार के बाद अब झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।