1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 15 रुपये के लिए काट दी महिला की नाक, कुरकुरे और चिप्स को लेकर हुआ विवाद; जानें पूरा मामला

15 रुपये के लिए काट दी महिला की नाक, कुरकुरे और चिप्स को लेकर हुआ विवाद; जानें पूरा मामला

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 02, 2024 10:25 am IST,  Updated : Nov 02, 2024 12:09 pm IST

बिहार के अररिया जिले में एक महिला पर हमला कर उसकी नाक काट दी गई। बताया जा रहा है कि 15 रुपये बकाया लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद महिला पर हमला कर दिया गया।

15 रुपये के लिए काट दी महिला की नाक।- India TV Hindi
15 रुपये के लिए काट दी महिला की नाक। Image Source : INDIA TV

अररिया: जिले में महज 15 रुपये के लिए एक महिला की नाम काट देने का मामला सामने आया है। दरअसल, बताया जा रहा है कि महिला के बच्चे किसी दुकान पर गए और वहां से कुरकुरे और चिप्स आदि सामान लिया। महिला के पास खुदरा रुपये नहीं थे तो उसने बाद में बकाया राशि देने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और थोड़ी ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। इसी बीच महिला पर फरसा और लाठी से हमला किया गया, जिससे उसकी नाक कट गई। पूरी घटना फारबिसगंज प्रखंड के वार्ड संख्या 6 की बताई जा रही है।

बच्चों ने लिए थे कुरकुरे और चिप्स

मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों ने जमशेद नाम के दुकानदार से 15 रुपए का कुरकुरे, चिप्स आदि लिया था, जिसके पैसे नहीं दिए थे। पीड़ित महिला ने खुदरा नहीं होने के कारण कुछ देर बाद बकाया रुपये का भुगतान करने की बात कही। इस बात को लेकर दुकानदार और महिला के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया और मामला मारपीट तक आ पहुंचा। इसी बीच दुकानदार जमशेद के पिता ने फरसा और लाठी से महिला पर हमला करना शुरू कर दिया। वहीं मारपीट के बीच महिला की नाक काट दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

विवाद के बीच काट दी नाक

पीड़ित महिला की मां ने बताया कि हलीमा खातून, रोशनी और सोनी सहित आरोपी के परिवार के अन्य लोगों ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में उनकी बेटी की नाक कट गई है। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद पीड़ित महिला की मां ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए। वहीं पीड़ित परिजनों ने थाने में आवेदन देने की भी बात कही है। घटना के बाद पीड़ित महिला की नाक कटने से रो रोकर बुरा हाल है। (इनपुट- अरुण कुमार)

यह भी पढ़ें- 

अयोध्या में BJP नेता बबलू खान पर कुल्हाड़ी से हमला, राम भजन बजाने पर हुआ था विवाद; रोते हुए सुनाई पीड़ा

यूपी में हिट एंड रन का मामला, BJP नेता के बेटे ने BMW से मारी टक्कर; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।