1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 6 साल में 3 बच्चे पैदा..अब भतीजे पर आया महिला का दिल, जमुई से भागकर देवघर में की शादी, सामने आया वीडियो

6 साल में 3 बच्चे पैदा..अब भतीजे पर आया महिला का दिल, जमुई से भागकर देवघर में की शादी, सामने आया वीडियो

 Published : Jun 27, 2025 10:20 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 10:34 am IST

जमुई में रिश्ते को शर्मशार करते हुए महिला ने अपने भतीजे से शादी कर ली। महिला और उसका प्रेमी बिहार से भागकर झारखंड गए जहां पर शादी की। इसके बाद पश्चिम बंगाल पहुंच गए।

तीन बच्चों की मां ने भतीजे से रचाया विवाह- India TV Hindi
तीन बच्चों की मां ने भतीजे से रचाया विवाह Image Source : INDIA TV

जमुईः बिहार के जमुई में रिश्ते को तार-तार करते हुए तीन बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले भतीजे के संग घर से फरार हो गई और झारखंड में जाकर शादी कर ली। चाची और भतीजे की इस हरकत से समाज के साथ पूरा गांव भी शर्मसार हो गया है। शादी का वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

जानकारी के मुताबिक, जमुई में एक बार फिर चाची और भतीजे के रिश्ते को कलंकित करने का दूसरा मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां का दिल अपने भतीजे पर आ गया और चाची- भतीजा के रिश्ते को तार- तार कर दोनों भागकर देवघर में शादी रचा ली। इतना ही नहीं सिंदूर देते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया। 

झारखंड में शादी कर, बंगाल पहुंची महिला

वायरल हो रहा वीडियो जमुई के साथ ही पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। लोग वायरल वीडियो को देख आश्चर्य कर रहे हैं। लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। शादी करने के बाद दोनों देवघर से बंगाल चले गए हैं। फिलहाल महिला के साथ उसके तीनों बच्चे हैं। बच्चे काफी छोटे-छोटे हैं। 

यहां देखें वीडियो

महिला की छह साल पहले हुई थी शादी

दरअसल महिला की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद महिला को तीन बच्चा भी है। बच्चों का उम्र करीब पांच वर्ष, तीन वर्ष और दो वर्ष है। सबकुछ ठीक- ठाक चल रहा था। इस दौरान कुछ माह पूर्व तीन बच्चों की मां का अपने पड़ोसी भतीजे पर दिल आ गया। दोनों की मोबाइल फोन पर बातें होने लगी। घर भी आना- जाना होने लगा। चाची- भतीजा के रिश्ता की वजह से किसी को शक भी नहीं हुआ। इस दौरान दोनों का प्यार बढ़ता गया और नजदीकियां भी बढ़ गई। साथ जीने मरने की कसमें खा कर सारे रिश्ते- नाते को शर्मसार कर दोनों घर से फरार हो गए और देवघर में पहुंचकर शादी कर ली। इस शादी से महिला के परिजन भी हैरान हैं। 

रिपोर्ट- मो. अंजुम आलम, जमुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।