1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 3 का इलाज जारी, आरोपी नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 3 का इलाज जारी, आरोपी नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 03, 2026 01:57 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 01:57 pm IST

लगभग 30 से 40 लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Hooch tragedy- India TV Hindi
जहरीली शराब पीने से मोतीहारी में 4 लोगों की मौत Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मोतीहारी में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शराब का सेवन करने वाले 2 लोगों की आंख की रोशनी गायब होने की बात सामने आ रही है। कथित जहरीली शराब कांड मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव का बताया जा रहा है। बीते बुधवार की रात्रि में स्प्रिट से बनी शराब का सेवन करीब 30 से 40 लोगों ने किया था। इसके बाद एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी साथ ही कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिनका इलाज चोरी छिपे कराया जा रहा है।

मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के प्रमोद यादव के रूप में हुई है, जिसका शव का पोस्टमार्टम तुरकौलिया थाना के द्वारा कराया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, ताकि मौत का कारण की पुष्टि हो सके। वहीं, तीसरे व्यक्ति की कथित जहरीली शराब सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत शुक्रवार की अहले सुबह हुई, जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परीक्षण माझी के रूप में हुई।

कुछ भी बोलने से परहेज कर रही पुलिस

मौत के बाद परिजनों ने आनन-फानन में शव को जला दिया। जहरीले शराब सेवन के बाद लड्डू साह एवं लोहा सिंह के साथ एक अन्य की तबियत बिगड़ने के बाद इलाज कराया जा रहा है। वहीं लड्डू साह एवं लोहा सिंह की आंख की रोशनी इलाज के बावजूद अभी तक नहीं लौटी है। मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना व तुरकौलिया थाना संयुक्त रूप से करवाई में जुटी है। घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया है। इसके साथ ही पुलिस जहरीली शराब के श्रोत का पता करने में जुटी है। तुरकौलिया थाना के द्वारा गुरुवार की देर रात्रि पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज बरत रही है।

मुख्य साजिशकर्ता से पूछताछ जारी

मृतक प्रमोद यादव के परिजनों के आवेदन पर तुरकौलिया थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कांड के मुख्य साजिशकर्ता नागा रॉय को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परसौना का चौकीदार भरत रॉय को निलंबित किया गया। इसके साथ ही मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा सदर SDPO के नेतृत्व में मामले की जांच हेतु SIT का गठन किया गया है। साइबर DSP और DIU प्रभारी टीम में शामिल हैं। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि 6 लोग इलाजरत हैं, 7 इलाज के बाद वापस घर आ गए हैं। 4 की मृत्यु हुई है।

विधायक ने बनाया मजाक

मोतिहारी के हरसिद्धि भाजपा विधायक और पूर्व गन्ना मंत्री कृष्णनदन पासवान के विधानसभा क्षेत्र में शराब बंदी कांड का मजाक उड़ाया गया। कथित शराब कांड की पुनरावृति हुई, जिस घटना में 4 लोगों की मौत के बाद मोतिहारी पुलिस की नींद टूटी। पंचायत क्षेत्र में तैनात चौकीदार भरत रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को कथित शराब कांड में लापरवाह मानते हुए मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने  निलंबित किया है। तुरकौलिया थाना में मृतक प्रमोद यादव के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई तो दूसरी तरफ रघुनाथपुर थाना में भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हीरालाल भगत के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी की दर्ज की गई।

(मोतिहारी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, CM पद से इस्तीफा कब देंगे?

खेसारी लाल के शो में बवाल, स्टेज छोड़कर भागे: मुजफ्फरपुर में चले लाठी-पत्थर, भगदड़ में लोगों को आई चोट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।