1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 1 साल से रुका था शिक्षिका पत्नी का वेतन, DEO दफ्तर छोड़ने गए पति ने बाहर ही तड़प-तड़प कर तोड़ा दम; मौत का LIVE वीडियो आया सामने

1 साल से रुका था शिक्षिका पत्नी का वेतन, DEO दफ्तर छोड़ने गए पति ने बाहर ही तड़प-तड़प कर तोड़ा दम; मौत का LIVE वीडियो आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 13, 2026 10:55 am IST,  Updated : Jul 13, 2026 12:33 pm IST

शिक्षिका अपने पति के साथ बाइक से दफ्तर पहुंची थीं। शिक्षिका काम से दफ्तर के अंदर चली गईं, जबकि उनके पति बाहर एक पेड़ के पास खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे, तभी उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

शिक्षिका के पति की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।- India TV Hindi
शिक्षिका के पति की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दफ्तर में शनिवार को एक शिक्षिका के पति की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए शिक्षकों ने दफ्तर में शव रखकर जमकर हंगामा किया और इसके लिए शिक्षा विभाग को जिम्मेदार ठहराया। बाद में पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया। मौत की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी राजन गिरी ने जारी किया है।

CCTV वीडियो में क्या दिख रहा है?

शिक्षिका रश्मि स्वराज अपने पति अरविंद कुमार के साथ बाइक से दफ्तर पहुंची थीं। शिक्षिका काम के सिलसिले में दफ्तर के अंदर चली गईं, जबकि उनके पति अरविंद कुमार बाहर एक पेड़ के पास खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ ही देर में अरविंद कुमार की तबीयत अचानक खराब होने लगी और उन्हें घबराहट होने लगी। वे थोड़ा आगे बढ़े और अचानक जमीन पर गिर गए। वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

शिक्षिका रश्मि स्वराज की नौकरी 2021 में लगी थी। आरोप है कि पिछले 4 साल से उनका बकाया वेतन (एरियर) नहीं मिला था और पिछले 1 साल से उनका चालू महीना का वेतन भी बंद था। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि विभाग की इस लापरवाही के कारण उनका परिवार बहुत परेशान था और इसी तनाव की वजह से उनके पति की जान गई। इस घटना के बाद से स्थानीय शिक्षकों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है और वे दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अधिकारी ने क्या कहा?

जिला शिक्षा अधिकारी राजन गिरी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षिका का वेतन 1 साल से बंद था और 4 साल का एरियर बाकी था, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। अब उन्होंने वेतन रोकने वाले कर्मचारियों से जवाब मांगा है और कहा है कि शिक्षिका के सारे बकाए पैसे जल्द से जल्द दे दिए जाएंगे। उन्होंने विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी और प्रशासनिक मदद देने का भी भरोसा दिलाया है।

इससे पहले,  बिहार के गोपालगंज में एक बाइक ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी। 8 जून को हुए इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।

(रिपोर्ट- अरविंद कुमार)

ये भी पढ़ें-

मुंबई में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, वॉचमैन ने शौचालय में बनाया हवस का शिकार; लोगों का फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के SDM

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।