1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुंगेर: इंसानियत हुई शर्मसार, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी किशोर निकला आरोपी, पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा

मुंगेर: इंसानियत हुई शर्मसार, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी किशोर निकला आरोपी, पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा

 Published : Jun 22, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 10:12 am IST

बिहार के मुंगेर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानें क्या है पूरा मामला।

मुंगेर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म- India TV Hindi
मुंगेर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म Image Source : INDIA TV

बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में मासूमों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों और आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस तरह आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी दादी के साथ घर पर थी, जबकि उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाला पड़ोसी 15 वर्षीय नाबालिग युवक घर पहुंचा और बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी, दादी को बहला-फुसलाकर बच्ची को घर से कुछ दूरी पर ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। जब बच्ची की मां घर लौटी तो बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की। 

बच्ची की कराई गई मेडिकल जांच
बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर खड़गपुर एसडीपीओ और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी कर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

मुंगेर एसपी ने क्या कहा
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सारे साक्ष्य जुटाए और त्वरित कार्रवाई शुरू की। सैयद इमरान मसूद ने आगे कहा कि आपोरी 15 साल का नाबालिग है और पीड़िता बच्ची का दूर का रिश्तेदार लगता है। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां किसी काम से बाहर गई थी तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

रिपोर्ट- इम्तियाज खान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।