1. Hindi News
  2. बिहार
  3. खड़े ट्रक से टकराई कार, चार की मौत, नए मकान की नींव डालकर लौट रहे थे मृतक

खड़े ट्रक से टकराई कार, चार की मौत, नए मकान की नींव डालकर लौट रहे थे मृतक

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 03, 2026 10:47 pm IST,  Updated : May 03, 2026 11:01 pm IST

हादसे का शिकार हुए युवक नए मकान की नींव डालकर लौट रहे थे। उनकी कार बेहद तेज रफ्तार में थी और खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

Muzaffarpur Car Accident- India TV Hindi
मुजफ्फरपुर सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित NH-27 पर तेज रफ्तार कार और सड़क किनारे खड़ी ट्रक के बीच भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार शहर की ओर से तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार अचानक कट से मुख्य सड़क पार करने लगा। 

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक बुरी तरह फंस गए।

मौके पर चार लोगों की मौत

हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कार की हालत इतनी खराब थी कि किसी को बचा पाना संभव नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में दो की पहचान मोतीपुर निवासी सोनू कुमार, कृष्ण कुमार मंतोष और गुंजन के रूप में हुई है। 

मकान की नींव डालकर लौट रहे थे मृतक

बताया गया कि मृतक मंतोष का बहुराज में घर बन रहा था उसी की नींव डालने सभी बहू राज गए थे वहीं से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। भाई घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने सड़क जाम कर दिया ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। 

मेन लेन में खड़ा था ट्रक

हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक एक लाइन होटल के सामने फोरलेन की मुख्य लेन में खड़ा था। इससे यह हादसा और भी घातक साबित हुआ। कुछ देर के लिए NH-27 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार: शादी के मंडप से उठकर परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, इंग्लिश में हो गई थी फेल, VIDEO आया सामने

चंपारण से बिहार नापने निकले निशांत कुमार, आज से शुरू की 'सद्भाव यात्रा', बताया इसका मकसद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।