1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर में एक कंटेनर शराब जब्त, कोल्ड ड्रिंक के कैन में छिपाकर लाई जा रही थी, दिल्ली-हरियाणा से जुड़े तार-VIDEO

मुजफ्फरपुर में एक कंटेनर शराब जब्त, कोल्ड ड्रिंक के कैन में छिपाकर लाई जा रही थी, दिल्ली-हरियाणा से जुड़े तार-VIDEO

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 17, 2026 10:27 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 10:38 pm IST

गिरोह के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके तार दिल्ली और हरियाणा से जुड़े हुए हैं। कंटेनर से 52220 लीटर विदेशी शराब और 180 एमएल के हजारों कैन बरामद हुए हैं।

एक कंटेनर शराब जब्त- India TV Hindi
एक कंटेनर शराब जब्त Image Source : REPORTER INPUT

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर अवैध शराब की सप्लाई में जुटे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र का है, जहां रामदयालु स्थित मलंग स्थान के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक कंटेनर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 5,220.72 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। 

कंटेनर वाहन को किया गया जब्त

शराब को कोल्ड ड्रिंक्स के कैन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इसके तार दिल्ली और हरियाणा से जुड़े हैं।

कोल्ड ड्रिंक की आड़ में तस्करी 

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब को 180 एमएल के कोल्ड ड्रिंक कैन (कुल 36,720 कैन) में छिपाकर रखा था। मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, बिहार से मिली सटीक गुप्त सूचना पर सीनियर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। 

जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि जिले में शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर मलंग स्थान के पास कार्रवाई करते हुए शराब लदे कंटेनर को जब्त किया गया। कंटेनर से 52220 लीटर विदेशी शराब और 180 एमएल के 36,720 कैन बरामद हुए हैं। 

गिरोह के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इस मामले में कच्ची-पक्की ओपी थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इतनी बड़ी खेप की सप्लाई कहां होनी थी। इसके पीछे हरियाणा-दिल्ली सिंडिकेट के कौन-कौन से लोग शामिल हैं। गिरोह के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जारी है।

हाल ही में पूर्णिया से आया था ऐसा मामला

बता दें कि बिहार में शराबबंदी है। इसके बावजूद शराब तस्करी चरम पर है। अलग-अलग जिलों में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में पूर्णिया पुलिस ने एक ट्रक से शराब की खेप पकड़ी थी। शराब को बाहर से ORS के टेट्रा पैक जैसा दिखने वाले पैकेटों में छिपाया गया था। पुलिस के मुताबिक, ट्रक असम से आ रहा था और शराब की खेप समस्तीपुर ले जाई जा रही थी। मामले में ट्रक मालिक समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।

संजीव कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

शराबबंदी की निगरानी करने वाली पुलिस पर सवाल! दो जवानों का नशे में झूमते वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।