1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, चार की मौत, 2 बेटे फंदा खोलकर भागे; शख्स ने क्यों तबाह किया परिवार?

पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी, चार की मौत, 2 बेटे फंदा खोलकर भागे; शख्स ने क्यों तबाह किया परिवार?

 Published : Dec 15, 2025 09:30 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 09:30 am IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पिता ने अपने 5 बच्चों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में पिता सहित 3 बेटियों की मौत हो गई है, जबकि गनीमत रही कि 2 बेटों की जान बच गई।

muzaffarnagar mass suicide- India TV Hindi
मास सुसाइड से गांव में सनसनी। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सामूहिक आत्महत्या में पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके 2 बेटे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। एक ही परिवार में चार मौतों के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

मासूमों की उम्र 11, 9 और 7 साल

घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया गांव की है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों- राधा कुमारी (11), राधिका (9) और शिवानी (7) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ राम ने घर के अंदर पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर यह खौफनाक कदम उठाया। उन्होंने अपने पांचों बच्चों के गले में फंदा डाला। बेटा शिवम (जो रात में मोबाइल देख रहा था) और चंदन भी फांसी लगाने को मजबूर हुए।

सभी बच्चों को ट्रंक से कूदने के लिए कहा

अमरनाथ ने अपने पांच बच्चों के गले में पत्नी की साड़ी से फंदा डालकर ट्रंक पर चढ़ाया और घर की छत से लटका दिया। शिवम ने पुलिस को बताया कि पिता ने सभी बच्चों को ट्रंक पर चढ़कर कूदने के लिए कहा। तीनों बेटियां पिता के साथ झटके से कूद गईं। शिवम भी कूदा, लेकिन गले में तेज दर्द होने पर उसने फंदा खोलकर खुद को बाहर निकाला। उसने तुरंत छोटे भाई चंदन के गले से भी फंदा खोलकर उसे बचाया। इसके बाद शिवम ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।​

इसी साल जनवरी में हुई थी पत्नी की मौत

​ग्रामीणों के अनुसार, अमरनाथ की पत्नी की मौत इसी साल जनवरी में हो गई थी जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। बेटे शिवम ने भी बताया कि उसके पिता ने यह भयानक कदम मां की याद में उठाया।​ वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अमरनाथ राम कोई काम नहीं करते थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। उनका घर सरकारी राशन पर चलता था। प्राथमिक तौर पर आर्थिक तंगी और पारिवारिक कारणों को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह-सुबह बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। जब उनके घर में जाकर देखा तो फंदे से लटकी हुई 4 लाशें दिखाई दीं जिसके बाद तुरंत सूचना स्थानीय सकरा थाना की पुलिस को दी गई।

पुलिस ने क्या कहा?

​घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अमरनाथ के दोनों बेटों और अन्य ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने  बताया, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।"

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने चचेरे भाई संग किया सुसाइड, नीम के पेड़ पर लटकती मिली लाश

बॉयफ्रेंड के घर रह रही युवती की मौत, प्राइवेट पार्ट में मिले कपड़े के टुकड़े, 6 महीने पहले पति को छोड़कर भागी थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।