1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने चचेरे भाई संग किया सुसाइड, नीम के पेड़ पर लटकती मिली लाश

शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने चचेरे भाई संग किया सुसाइड, नीम के पेड़ पर लटकती मिली लाश

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 12, 2025 07:54 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 07:54 pm IST

एमपी के मुरैना में शादी से ठीक पहले एक युवती ने प्रेमी संग सुसाइड कर लिया। दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान। - India TV Hindi
एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक युवक और युवती ने पेड़ पर एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवती की शुक्रवार को ही शादी होने वाली थी, जिससे ठीक पहले उसकी लाश पेड़ पर लटकती मिली। युवती के साथ फांसी के फंदे पर दूसरी तरफ उसके चचेरे भाई का शव भी लटकता हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक दोनों आपस में प्रेम करते थे और परिजनों को यह बात स्वीकार नहीं थी। 

रिश्ते में लगते थे चचेरे भाई बहन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जौरा विकास खंड के तिलऊंआ गांव की रहने वाली भारती कुशवाहा (19) और रवि कुशवाहा (22) आपस में प्रेम करते थे। लेकिन दोनों एक ही परिवार से आते थे और रिश्ते में चचेरे भाई बहन लगते थे। इस कारण परिजनों ने इनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। भारती के पिता ने बेटी की शादी मुरैना जिले के डाबी का पुरा गांव के गोलू कुशवाहा से तय कर दी थी जिससे दोनों नाराज थे। उन्होंने बताया कि गोलू और भारती का विवाह शुक्रवार 11 दिसंबर को होने वाला था और बारात भारती के गांव आनी थी। उससे पहले ही भारती ने रवि कुशवाहा के साथ गांव के पीछे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

एक ही दुपट्टे से लगाया फंदा

जौरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नितिन बघेल ने बताया कि एक ही दुपट्टे के दोनों छोर से दोनों ने फंदा लगा लिया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। परिजन कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी तथा परिजनों के बयान लिये जायेगें, तभी मामला कुछ स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें-

संभल हिंसा में पुलिस पर फेंके गए थे पत्थर, उन्हीं से बना दी पुलिस चौकी; मुस्लिम लड़की से कराया उद्घाटन

दुर्ग पुलिस ने गुजरात से पकड़ा 54 साल का 'सीरियल दूल्हा', कई महिलाओं को फंसाकर की लाखों की ठगी; तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।