1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: छेड़खानी के आरोपी का आधा सिर मुंडवाकर मुंह पर कालिख पोती, गांव में घुमाया

Video: छेड़खानी के आरोपी का आधा सिर मुंडवाकर मुंह पर कालिख पोती, गांव में घुमाया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 08, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 10:13 pm IST

छेड़खानी के आरोपी को पूरे गांव में घुमाया गया। उसका आधा सिर मुंडवाकर मुंह पर कालिख पोत दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

accused- India TV Hindi
छेड़खानी के आरोपी को सजा Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता से छेड़खानी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों द्वारा तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। युवक का आधा सिर और मूंछ मुंडवाकर उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई और फिर पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आरोपी युवक के चेहरे पर कालिख पोती हुई दिख रही है और उसे गांव की गलियों में घुमाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपित और पीड़िता दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने एक नवविवाहिता के साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पंचातय ने सुनाई सजा

ग्रामीणों ने पंचायत के स्तर पर ही युवक को सजा देने का फैसला लिया। सजा के तौर पर उसका आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवा दी गई तथा मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे। ताया जाता है कि आरोपित युवक की छवि पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति की रही है। कुछ वर्ष पहले उस पर एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य और मुखिया पर हथियार तानने का भी आरोप लगा था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

मामले को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। यदि पंचायत द्वारा इस तरह की सजा देने की बात सही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार की सियासत से बड़ी खबर, JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

'जब तक सरकार में JDU रहेगी, बिहार में नहीं मिलेगी शराब', नीतीश के करीबी मंत्री की दो टूक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।