1. Hindi News
  2. बिहार
  3. घरों पर बरस रहे पत्थर, खौफ में जी रहे लोग, शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा

घरों पर बरस रहे पत्थर, खौफ में जी रहे लोग, शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 11, 2024 02:59 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 02:59 pm IST

जय प्रकाश नगर के घरों पर गिरे पत्थर को खुद वहां की महिलाएं घरों में जमा करके रख रही हैं। जय प्रकाश नगर में नवीन विद्या निकेतन स्कूल के सामने गली में हर घर पर बीते डेढ़ माह से रात में पत्थर बरसते हैं।

Stones- India TV Hindi
घरों में गिर रहे पत्थर Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्‍बरपुर के जयप्रकाश नगर में लोग खौफ में रह रहे हैं। इन दिनों पत्थर बरसने की अबूझ पहेली से लोग परेशान हैं। यहां एक गली में रात में हर घर पर पत्‍थर बरसते हैं। शाम होते ही अचानक कई तरातर पत्थर बरसने लगते हैं। य‍ह सिलसिला पिछले डेढ़ महीने से जारी है। महिलाओं का मानना है कि ये काम कोई और नहीं बल्कि चुडै़ल करती है। वे इसे प्रकोप मान रही हैं। इस वजह से यहां हर घर में रहने वाला शख्‍स डर के माहौल में जी रहा है। 

जय प्रकाश नगर के घरों पर गिरे पत्थर को खुद वहां की महिलाएं घरों में जमा करके रख रही हैं। जय प्रकाश नगर में नवीन विद्या निकेतन स्कूल के सामने गली में हर घर पर बीते डेढ़ माह से रात में पत्थर बरसते हैं। ये पत्थर सिर्फ घर पर और गली में गिरते हैं। हालांकि, अब तक पत्थर किसी इंसान को नहीं लगा है। ये वही पत्थर हैं, जो रेलवे लाइन पर बिछाए जाते हैं। दो से ढाई सौ ग्राम के पत्थर किसी इंसान को लग जाएं तो गंभीर चोट लग सकती है।

डर के साये में जी रहे लोग

पत्थर बरसने से लोग सहमे हुए रहते हैं। पत्थर बरसना यहां की पहेली बनकर रह गई है। महिलाएं पत्थर बरसाने को भूत चुड़ैल का प्रकोप मान रही हैं। पत्थर सिर्फ घर पर और गली में गिरता है। अब तक किसी इंसान को नहीं लगा है। स्थिति यह है कि शाम होते ही महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो जाते हैं। पत्थर किस दिशा से आता है यह लोग नहीं देख पाते हैं। पत्थर बरसाने से कई घरों के खिड़की के शीशे एस्बेस्टर टूट गए हैं। जय प्रकाश नगर के अमरेंद्र मिश्रा ने बताया की डेढ़ माह से घरों पर पत्थर गिर रहा है। घरों पर पत्थर बरसने की सूचना एसएसपी राकेश कुमार को दी गई तो एसएसपी ने अहियापुर थाने को जांच करने का आदेश दिया।

पुलिस भी हैरान

अहियापुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस को पत्थर दिखाए। पुलिस घरों पर गिरे पत्थर को देख रही थी तभी मोहले के ललन श्रीवास्तव के घर पर पत्थर गिरा। हालांकि पुलिस उसी वक्त तलास की आखिर पत्थर किधर से गिरा पर कोई नहीं मिला। पुलिस भी अचंभित है की पत्थर आ कहां से रहे हैं। घरों पर गिरने वाले पत्थर को कई लोगों ने बोरे में जमा कर रखा है। सभी ने बोरे में जमा पत्थर को पुलिस को दिखाए। हालांकि लोगों को शक है की ऐसा स्मैकिया गिरोह कर रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है की पुलिस के आने के बाद तीन दिनों तक पत्थर नहीं गिरे। इसके बाद फिर गिरने लगे।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।