1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा के नए स्पीकर होंगे: सूत्र

बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा के नए स्पीकर होंगे: सूत्र

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Nov 16, 2020 10:39 am IST,  Updated : Nov 16, 2020 10:45 am IST

BJP नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, इंडिया टीवी को सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा के नए स्पीकर होंगे: सूत्र- India TV Hindi
बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा के नए स्पीकर होंगे: सूत्र Image Source : PTI

पटना: BJP नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, इंडिया टीवी को सूत्रों से यह जानकारी मिली है। , इंडिया टीवी को सूत्रों से यह जानकारी मिली है। नंद किशोर यादव बिहार की पटना साहिब विधानसभा सीट से चु्नकर आए हैं, उन्हें 97692 वोट प्राप्त हुए थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह को हराया था जिन्हें 79392 वोट प्राप्त हुए थे। नंद किशोर यादव की गिनती बिहार के दिग्गज भाजपा नेताओं में होती है। उनकी छवि भी साफ-सुथरी रही है।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज नीतीश कुमार के साथ उनके 13 मंत्री भी मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मंत्रियों में VIP के मुकेश साहनी, HAM के संतोष मांझी, JDU के विजेंद्र यादव और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके विजय चौधरी का नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनना तय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।