1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को मुआवजा, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को मुआवजा, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 16, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 02:54 pm IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की।

Nitish kumar, BIhar- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : FILE

पटना: देश की राजधानी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के जो लोग भी हताहत हुए हैं उन्हें बिहार सरकार की ओर से भी मुआवजा दिया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर रविवार को शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। 

सीएम दुख जताया

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। वह इस घटना में बिहार के लोगों की मौत से बहुत दुखी हैं और उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।’’ 

सम्राट चौधरी ने भी जताया शोक

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर शोक जताया है। चौधरी ने कहा, "नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना दिल दहला देने वाली है। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" 

लालू प्रसाद ने रेल मंत्री का इस्तीफा मांगा
इस बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने इस घटना को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार की आलोचना की और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भगदड़ की घटना बहुत परेशान करने वाली है। इसने केंद्र सरकार द्वारा किए गए अपर्याप्त इंतजामों को उजागर कर दिया है। लालू प्रसाद ने कहा कि इस घटना के बाद रेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’ (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।