1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में विचाराधीन महिला कैदी के साथ गैंगरेप

बिहार: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में विचाराधीन महिला कैदी के साथ गैंगरेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2018 02:46 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 02:46 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विचाराधीन महिला कैदी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है।

Bihar: Undertrial prisoner raped in Muzaffarpur | PTI Representational- India TV Hindi
Bihar: Undertrial prisoner raped in Muzaffarpur | PTI Representational

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विचाराधीन महिला कैदी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकदमे का सामना कर रही कैदी के साथ सरकारी अस्पताल में 2 पुरुषों ने दुष्कर्म किया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कैदी के साथ इस वारदात को अस्पताल के वॉशरूम में अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से लौटने के बाद पीड़िता ने जेल अधीक्षक को इस बारे में सूचित किया। पीड़िता सीतामढ़ी जिले के एक जेल में है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीतामढ़ी के जिला मजिस्ट्रेट रंजीत कुमार सिंह ने कहा, ‘मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी।’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार