1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: समस्‍तीपुर में आरजेडी नेता रघुवर राय की हत्‍या, घर के सामने मारी गोली

बिहार: समस्‍तीपुर में आरजेडी नेता रघुवर राय की हत्‍या, घर के सामने मारी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2019 11:25 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 12:53 pm IST

बिहार के समस्तीपुर में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुवर राय की हत्या कर दी गई।

Raghuvar rai- India TV Hindi
Raghuvar rai

बिहार में राजनीतिक हत्‍याओं का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह बिहार के समस्‍तीपुर में राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुवर राय की हत्या कर दी गई। राय को उन्‍हीं के घर के सामने गोली मारी गई। हत्‍यारे बाइक पर सवार थे। रघुवर राय को गोली मार हत्‍यार फरार हो गए। घायल रघुवर राय को दरभंगा ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रघुवर राय आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। लेकिन घर के सामने ही अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन्‍हें गोली मार दी। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार