1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार: मुजफ्फरपुर में आरजेडी के दो नेताओं पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती

बिहार: मुजफ्फरपुर में आरजेडी के दो नेताओं पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2019 08:12 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 08:12 am IST

बिहार का मुजफ्फरपुर कल रात गोलियों की गूंज से थर्रा गया। यहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) दो स्थानीय नेताओं को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में दानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Firing - India TV Hindi
Firing 

बिहार का मुजफ्फरपुर कल रात गोलियों की गूंज से थर्रा गया। यहां राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) दो स्‍थानीय नेताओं को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में दानों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कल रात मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दो स्थानीय राजद नेताओं पर कल रात चली गोली, गम्भीर स्थिति में ईलाज के लिये भेजा गया। घायल राजद जिला महासचिव सुरेंद्र यादव और राजद नेता उमाशंकर प्रसाद को अपराधियों ने मारी गोली मारी और फरार हो गए। सुरेंद्र यादव को 2 गोली और उमाशंकर यादव को 4 गोली लगी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार