1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट, जानिए BJP और JD(U) के कोटे से कौन-कौन ले रहा है शपथ

नीतीश कुमार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट, जानिए BJP और JD(U) के कोटे से कौन-कौन ले रहा है शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 02:31 pm IST

बिहार में हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में NDA को 125 सीटें मिलीं, जिनमें से नीतीश कुमार की JD(U) को 43 सीटें मिलीं और भाजपा को JD(U) से 31 सीटें अधिक (74 सीट) हासिल हुईं।

Complete list of ministers of Nitish Kumar, know who is taking oath from BJP and JD (U) quota, NDA g- India TV Hindi
Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट, BJP और JD(U) से 5-5 विधायक लेंगे शपथ Image Source : PTI

पटना. बिहार में नीतीश कुमार आज 7वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। नीतीश कुमार के साथ JD(U), BJP विधायकों के अलावा HUM और VIP के नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में NDA को 125 सीटें मिलीं, जिनमें से नीतीश कुमार की JD(U) को 43 सीटें मिलीं और भाजपा को JD(U) से 31 सीटें अधिक (74 सीट) हासिल हुईं। बिहार की नई सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है। नीतीश कुमार की सरकार में कटिहार से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया है।

नीतीश कुमार के साथ कौन-कौन लेगा मंत्री पद की शपथ?

JD(U)

  1. विजय चौधरी
  2. विजेंद्र यादव
  3. अशोक चौधरी
  4. मेवालाल चौधरी
  5. शीला मंडल

BJP (दो डिप्टी सीएम के अलावा)

  1. जीवेश मिश्र
  2. राम प्रीत पासवान
  3. मंगल पांडे
  4. रामासूरत राय
  5. अमरेन्द्र प्रताप सिंह

HAM

  1. संतोष मांझी

VIP

  1. मुकेश सहनी

RJD ने किया  शपथग्रहण का बहिष्कार

बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है। RJD के ट्वीट कर कहा, "RJD शपथ ग्रहण का बहिष्कार करता है। बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया।" विपक्षी पार्टी RJD ने NDA पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों और नियोजित शिक्षकों से पूछिए कि उन पर क्या गुजर रही है। NDA के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जन प्रतिनिधि हैं और जनता के साथ खड़े हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।