1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, साथ में गृहमंत्री शाह भी रहे मौजूद

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, साथ में गृहमंत्री शाह भी रहे मौजूद

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 05, 2026 01:50 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 02:12 pm IST

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन कर दिया है। उन्होंने खुद राज्यसभा का सांसद बनने की इच्छा जताई है। नीतीश ने बताया है कि बिहार के विकास के लिए वह पहले की तरह की काम करते रहेंगे।

नीतीश कुमार ने...- India TV Hindi
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन कर दिया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Nitish Kumar Nomination: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ में गृहमंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (गुरुवार को) ही अपनी सिसायी पारी में बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। अब वे पटना की पॉलिटिक्स छोड़कर दिल्ली आ रहे हैं।

अब राज्यसभा के सदस्य बनेंगे नीतीश कुमार

बता दें कि नीतीश कुमार अब संसद के ऊपरी सदन के सदस्य बनने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो सवाल है कि नीतीश की जगह कौन लेगा, क्या बिहार में बीजेपी का सीएम बनने जा रहा है या JDU कोटे से ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। नीतीश के राज्यसभा जाने पर विरोधी सवाल उठा रहे हैं।

नामांकन से पहले CM नीतीश कुमार का पोस्ट

नॉमिनेशन के पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।'

नीतीश कुमार ने जताई राज्यसभा जाने की इच्छा

नीतीश कुमार ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा।'

विकसित बिहार के लिए संकल्प रहेगा कायम- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा, 'आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।'

नीतीश कुमार और बिहार की सियासत के ताजा घटनाक्रम यहां पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।