1. Hindi News
  2. बिहार
  3. खान सर का बड़ा ऐलान, 'लड़कर लेंगे री-एग्जाम', फिर शुरू हुआ BPSC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

खान सर का बड़ा ऐलान, 'लड़कर लेंगे री-एग्जाम', फिर शुरू हुआ BPSC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 17, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 04:01 pm IST

पटना में छात्रों ने एक बार फिर बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। खान सर और गुरु रहमान विरोध प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं।

gardanibagh- India TV Hindi
गर्दनीबाग में जुटे छात्र Image Source : X

पटना में बीपीएससी की 70वीं पीटी को रद्द करवाने के लिए छात्रों ने एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। BPSC होश में आओ लिखे पोस्टर और री एग्जाम लेकर रहेंगे की नारेबाजी के बीच खान और रहमान सर ने अपने छात्रों के साथ जिला प्रशासन की तरफ से धरना प्रदर्शन के लिए निर्धारित गर्दनीबाग में आज धरना दिया। री एग्जाम का मुद्दा काफी पुराना हो चुका है, परीक्षा हो चुकी है, PT का रिजल्ट भी आ चुका है, बावजूद इस मुद्दे पर आज कुछ कोचिंग संस्थानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। खान सर ने छात्रों को सम्बोधित करने के दौरान मीडिया पर भी निशाना साधा।

खान सर ने कहा, छात्रों याद रखिएगा आपको सरकारी अधिकारी की गाड़ी में घूमना है, बहनों आपने राखी बांधी है, आपको अधिकार दिला कर रहेंगे, री एग्जाम होकर रहेगा। कुछ लोग जो साथ नहीं दे सकते तो पैर खींचने की जरूरत नहीं है, लड़कर लेंगे री एग्जाम। BPSC के चहेते पत्रकार कह रहे थे कि री एग्जाम नहीं होगा,  पत्रकारों बीपीएससी की ओर बैटिंग करना छोड़ दो। एक चहेते पत्रकार का भाई DSP फर्जी है, जेल भेजा जायेगा उसको। उसके घर में 8 लोग फर्जी हैं, ये गर्दनी बाग ऐतिहासिक होगा। प्रोटेस्ट की इस जगह को कहीं और शिफ्ट करने के लिए प्लान किया जा रहा है। गर्दनी बाग हमलोगों का मायके है।

धांधली का सबूत लाने का दावा

खान सर ने BPSC परीक्षा में धांधली का सबूत लाने का भी दावा किया। खान सर ने कहा कि एग्जाम कंट्रोलर, जॉइंट सेक्रेटरी की मौजूदगी में खगड़िया और भागलपुर में गड़बड़ी हुई। परीक्षा केंद्र पर मौजूद एक छात्र के हवाले से धांधली होने की कही गई। उस छात्र ने कहा कि सेंटर पर प्रश्न आपस में  एक्सचेंज होने की शिकायत की तो ध्यान नहीं दिया गया। डिप्टी सेक्रेटरी ने भी ध्यान नहीं दिया।

बता दें कि 30 जनवरी को छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने 350 प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं और चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 30 लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

चिराग पासवान भी परीक्षा रद्द कराने के पक्ष में

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी बीपीएससी की परीक्षा को रद्द करने की मांग का समर्थन कर चुके हैं।। चिराग ने कहा था कि उन्हें परीक्षा में ‘बड़े पैमाने पर अनियमितताओं’ के बारे में अपने करीबी रिश्तेदारों से पता चला, जो परीक्षा देने वाले चार लाख अभ्यर्थियों में शामिल हैं। हाजीपुर से सांसद चिराग ने कहा था, “मेरे परिवार के कई सदस्यों, मेरी भतीजी और एक भतीजे ने भी परीक्षा दी थी। मैंने उनसे चौंकाने वाली चूक के बारे में जाना है।” पासवान ने कहा कि उन्हें बताया गया कि ‘कई केंद्रों पर, प्रश्नपत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं थे। इसलिए, इन्हें आधिकारिक तौर पर परीक्षा शुरू होने के बाद छापा गया। कुछ ही समय बाद, ये प्रश्नपत्र व्हाट्सएप और‘एक्स’ जैसे सोशल मीडिया मंचों पर सभी के लिए उपलब्ध हो गए। 

22 केंद्रो पर दोबारा हुई परीक्षा

केंद्रीय मंत्री ने इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने के लिए बीपीएससी अधिकारियों की आलोचना की थी और पूछा था कि अगर आयोग को इतना यकीन था कि सब कुछ ठीक है, तो उसने एक केंद्र के लिए फिर से परीक्षा का आदेश क्यों दिया? दिसंबर में बिहार के 911 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें बापू परीक्षा केंद्र भी शामिल है, जहां 12,000 अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा देने का आदेश दिया गया था। पासवान इस बात से हैरान थे कि इस महीने की शुरुआत में ‘22 केंद्रों पर’ दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। 

BPSC होश में आओ लिखे पोस्टर और री एग्जाम लेकर रहेंगे की नारेबाजी के बीच खान और रहमान सर ने अपने  छात्रों के साथ जिला प्रशासन की तरफ से धरना प्रदर्शन के लिए निर्धारित गर्दनीबाग में आज धरना दिया। री एग्जाम का मुद्दा काफी पुराना हो चुका है, परीक्षा हो चुकी है, PT का रिजल्ट भी आ चुका है, बावजूद इस मुद्दे पर आज कुछ कोचिंग संस्थानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। खान सर ने छात्रों को सम्बोधित करने के दौरान मीडिया पर भी निशाना साधा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।