1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. बिहार: व्यक्ति ने मां, पत्नी और तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या की

बिहार: व्यक्ति ने मां, पत्नी और तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 04:45 pm IST

बिहार में कथित रूप से अवसाद से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी।

Bihar man killed mother, wife and three daughters- India TV Hindi
Bihar man killed mother, wife and three daughters

नई दिल्ली। बिहार में कथित रूप से अवसाद से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहा। पुलिस ने बताया कि पेशे से घड़ी बनाने वाले 50 वर्षीय भरत केसरी ने तड़के गुस्से में आकर 80 वर्षीय मां, 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी और 16 वर्षीय शिवानी कुमारी, 14 वर्षीय सिमरन कुमारी और 10 वर्षीय सोनम कुमारी की हत्या कर दी।

खड़गपुर थाने के प्रभारी मिंटू बाबू ने बताया कि परिवार के सदस्यों की जान लेने के बाद केसरी अपने घर की छत पर चढ़ गया और उसने वहां से छलांग लगा दी लेकिन वह एक पड़ोसी के ऊपर गिरा। इस घटना में पड़ोसी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है लेकिन केसरी को चोटें नहीं आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ है कि वह कुछ समय से अवसाद से गुजर रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार