1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना: कोचिंग फायरिंग मामले में खान सर को तलाश रही पुलिस, गंभीर मामलों में FIR दर्ज

पटना: कोचिंग फायरिंग मामले में खान सर को तलाश रही पुलिस, गंभीर मामलों में FIR दर्ज

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 05, 2026 02:01 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 03:29 pm IST

पटना की एक कोचिंग में हुई फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस खान सर को तलाश रही है। उनके खिलाफ कदमकुआं थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है।

खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज- India TV Hindi
खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज Image Source : ANI

पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस अब खान सर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पटना के कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। हालांकि, खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है, उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी।

जानकारी के मुताबिक, कोचिंग कैंपस में फायरिंग और हंगामे, वायरल वीडियो और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दौरान किसकी क्या भूमिका रही थी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पटना के कदमकुआं स्थित एक कोचिंग कैंपस में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का एक बैनर लगा था। इसे लेकर आरोप ये है कि कुछ लोगों ने उस पोस्टर को फाड़ दिया। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा था। इस घटना के बाद खान सर की खान ग्लोबल स्टडीज कैंपस में ईंट-पत्थर फेंके जाने, होर्डिंग तोड़ने और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना में घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद खान सर ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उनके संस्थान के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई थी।


खान सर के इस बयान के बाद मामला गर्मा गया और छात्रों में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पटना पुलिस ने कहा कि अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्डों को भी हिरासत में लिया गया है और अब खान सर की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।