1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. पटना के दलदली रोड पर एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 घायल

पटना के दलदली रोड पर एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2020 10:41 am IST,  Updated : Feb 10, 2020 10:41 am IST

पटना के दलदली रोड पर एक भीषण ब्लास्ट हो गया। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एक मकान में रखे एक गैस सिलेंडर में हुआ था।

Patna Blast- India TV Hindi
Patna Blast

पटना के दलदली रोड पर एक भीषण ब्लास्ट हो गया। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एक मकान में रखे एक गैस सिलेंडर में हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। 

ब्लास्ट में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि घर में रखा गया सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। ब्लास्ट होते ही बात सामने आई कि विस्फोट घर में रखे किसी बम की वजह से हुआ है। लेकिन बाद में पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर बताया कि ब्लास्ट की वजह सिलेंडर में गैस का रिसाव था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार