1. Hindi News
  2. बिहार
  3. हल्दी खरीदने से पहले सावधान! 80% से ज्यादा नमूने फेल, मिला खतरनाक लेड क्रोमेट

हल्दी खरीदने से पहले सावधान! 80% से ज्यादा नमूने फेल, मिला खतरनाक लेड क्रोमेट

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Sep 20, 2026 08:56 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 08:58 pm IST

दानापुर में बिक रही हल्दी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। एक दर्जन दुकानों से हल्दी के लगभग 35 नमूनों की जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें करीब 28 नमूनों में लेड क्रोमेट यानी सीसा पाया गया, जबकि सात नमूनों में इसकी मात्रा शून्य थी।

turmeric- India TV Hindi
हल्दी के 80% से ज्यादा नमूने फेल Image Source : REPORTER INPUT

पटना: हल्दी खरीदने से पहले काफी अलर्ट रहने की जरूरत है। हल्दी की चमक बढ़ाने के लिए दुकानों में कुछ ऐसे केमिकल्स इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो स्वास्थ्य के काफी घातक हैं। दानापुर बाजार की हल्दी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने और जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पोर्टेबल एक्स-रे फ्लोरेसेंस मशीन से हल्दी के नमूनों की जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक दर्जन दुकानों से हल्दी के लगभग 35 नमूने लिए गए। इनमें से करीब 28 नमूनों में लेड क्रोमेट यानी सीसा पाया गया, जबकि सात नमूनों में इसकी मात्रा शून्य पाई गई।

विशेष जांच अभियान चलाया 

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर बाजार से हल्दी यह चौंकाने वाली खबर सामने आई है।  खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा लोगों में जागरूकता के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के  दौरान  हल्दी मे 70 प्रतिशत नमूनों में लेड क्रोमेट यानी सीसा तय मानक से अधिक पाया गया, जबकि सिर्फ 30 प्रतिशत नमूने मानक के अनुरूप मिले।  जिसके बाद अधिकारियों ने दुकानदारों और विक्रेताओं को सुरक्षित स्रोत से ही हल्दी खरीदने की सलाह दी है। 

स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर 

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, लंबे समय तक अधिक मात्रा में लेड क्रोमेट (सीसा) शरीर में पहुंचने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जैसे ही हल्दी में भारी मात्रा में लेड क्रोमेट(सीसा )मिलने की खबर मिली लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम के द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया इस अभियान में पोर्टेबल एक्स-रे फ्लोरेसेंस मशीन से हल्दी के नमूनों की जांच की गई। जांच के दौरान  हल्दी मे 70 प्रतिशत नमूनों में लेड क्रोमेट यानी सीसा तय मानक से अधिक पाया गया, जबकि सिर्फ 30 प्रतिशत नमूने मानक के अनुरूप मिले। 

सुरक्षित और प्रमाणित स्रोत से हल्दी खरीदने की अपील

अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षित और प्रमाणित स्रोत से ही हल्दी खरीदने और बेचने की अपील की है। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनके स्रोत पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पूरे मामले में खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हल्दी में लेड क्रोमेट के लैपिंग कर खुलेआम बेची जा रही है। दानापुर मसाला मंडी में एक दर्जन दुकान की जांच किया गया जिसमें हल्दी के लगभग 35 नमूना लिया गया सात नमूना में जीरो ppm पाया गया बाकी करीब 28 नमूना लेड क्रोमेट (सीसा) पाया गया है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इससे कैंसर जैसे भी भयानक बीमारी हो सकती है। 

रिपोर्ट-इस्तेयाक, दानापुर

ये भी पढ़ें:

बिहार में आर्केस्ट्रा देखने गए शख्स का सड़क पर मिला शव, शौक पड़ गया जान पर भारी, पुलिस जांच में जुटी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।