1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना
  4. AK47 मामला: बिहार के भगोड़े विधायक अनंत सिंह ने साकेत कोर्ट में दी सरेंडर की अर्जी, कुछ देर में कर सकता है आत्‍मसमर्पण

AK47 मामला: बिहार के भगोड़े विधायक अनंत सिंह ने साकेत कोर्ट में दी सरेंडर की अर्जी, कुछ देर में कर सकता है आत्‍मसमर्पण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2019 06:51 am IST,  Updated : Aug 23, 2019 01:51 pm IST

पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरूवार देर शाम अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के समक्ष नहीं, अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे।

Anant Singh- India TV Hindi
Anant Singh

पटना। पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने साकेत कोर्ट में दी सरेंडर अर्जी दा‍खिल की हैैै। माना जा रहा है कि अनंत सिंह कुछ देर में साकेत कोर्ट के सामने सरेंडर कर सकते हैं। इसस पहले गुरूवार देर शाम अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के समक्ष नहीं, अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार हैं। वह इससे पहले दो ऐसे वीडियो जारी कर चुके हैं। 

अनंत सिंह ने इस दौरान 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे। अनंत ने आज जारी एक नए वीडियो में कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। हमें अदालत पर भरोसा है। उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चल गया है कि ‘‘राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे।’’ 

आधुनिक हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद बरामद होने के मद्देनजर अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ‘‘गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम’’ (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी । अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लडा था पर पराजित रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Patna से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार