1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी; 5 साल से था प्रेम प्रसंग

तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी; 5 साल से था प्रेम प्रसंग

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 17, 2024 05:56 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 05:56 pm IST

बिहार के नवगछिया जिले में भीड़ ने एक महिला और एक युवक की पकड़कर शादी करा दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला विवाहित है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

स्थानीय लोगों ने महिला और युवक की कराई शादी।- India TV Hindi
स्थानीय लोगों ने महिला और युवक की कराई शादी। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PEXELS

नवगछिया: जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने तीन बच्‍चों की मां की एक कुंवारे लड़के से शादी करा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था। महिला 3 बच्चों की मां है और वो अपने पति को छोड़ चुकी है। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। शादी के बाद महिला को उसके नए पति के साथ घर भेज दिया गया। मामला नवगछिया के हड़िया पट्टी बाजार इलाके का है। लड़के का नाम शिव मंडल है, जो गोड्डा का रहने वाला है। वहीं, महिला लखीसराय की रहने वाली है। 

पांच साल से था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, शिव का ननिहाल लखीसराय में है, जहां महिला का ससुराल है। 5 साल पहले पहली बार जब शिव आया था, तब महिला से उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों के अफेयर को अब 5 साल हो चुके हैं। महिला अब शिव के साथ ही अपना बाकी जीवन बिताना चाहती है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिव अपने ननिहाल आया था। यहां से शिव और महिला झारखंड के लिए निकल गए। वे दोनों नवगछिया स्टेशन से झारखंड के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे।

भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी

निकलने से पहले ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच झगड़ा देख भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया। महिला से पूछा गया, तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और घाट ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए। यहां मंदिर के पुजारी ने भीड़ समेत महिला और लड़के को बाहर भेज दिया। इसके बाद भीड़ के दबाव में बीच सड़क पर शिव से महिला की मांग में सिंदूर डलवाया गया। दोनों ने इस शादी पर अपनी सहमति दी और शिव ने कहा कि वो अब महिला को नहीं छोड़ेगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा। (इनपुट- अंजनी कुमार कश्यप)

यह भी पढ़ें- 

संभल सांसद बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम, बदल दिया मीटर, जानें अब आगे क्या

फिलिस्तीन के बाद अब बांग्लादेश, नया बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी; जानें क्या दिया संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।