1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में हुआ PM मोदी का भव्य रोड शो, भारी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल बरसा कर किया स्वागत

पटना में हुआ PM मोदी का भव्य रोड शो, भारी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल बरसा कर किया स्वागत

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 07, 2026 10:46 am IST,  Updated : May 07, 2026 12:15 pm IST

PM Modi का पटना में भव्य रोड शो हुआ। उनके इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे। उनके समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

पटना में पीएम मोदी का...- India TV Hindi
पटना में पीएम मोदी का रोड शो। Image Source : ANI

PM Modi Patna Roadshow: PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में सम्राट सरकार का विस्तार बस थोड़ी देर में होगा। उससे पहले पीएम मोदी पटना पहुंचे और रोड शो किया। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। लोगों ने फूल बरसा कर पीएम मोदी का स्वागत किया। पटना के गांधी मैदान में शपथग्रहण हो रहा है, लिहाजा सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक कदम-कदम पर जश्न और जोश की तस्वीरें नजर आईं।

पटना की सड़कों पर जश्न का माहौल

पीएम मोदी ने पटना की सड़कों पर जब यह रोड शो किया, तब पार्टी की खुशी दोगुनी है। बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है तो इधर बिहार में पहली बीजेपी सरकार का विस्तार हो रहा है। ऐसे में पटना की सड़कों पर जश्न का माहौल दिखा। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती है। यहां कुल 32 मंत्री आज शपथ लेंगे, जिनमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं।

पटना के कार्यक्रम में दिग्गजों की मौजूदगी

पटना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे हैं। इन दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से इस कार्यक्रम का सियासी महत्व और बढ़ गया है।

PM मोदी के रोड शो का रूट

जान लें कि पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक PM मोदी के रोड शो का रूट था। उनका रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू हुआ और इसके बाद, यह हार्डिंग रोड, वीरचंद्र पटेल पथ और आयकर चौराहे से होते हुए पटना के मशहूर गांधी मैदान तक पहुंचा। इस पूरे रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। PM मोदी के रोड शो के दौरान, बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने जुटे।

PM मोदी, 6 महीने बाद फिर उसी जगह पहुंचे

गौरतलब है कि PM मोदी करीब 6 महीने के बाद पटना आए हैं। इससे पहले वे 20 नवंबर को पटना आए थे जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह कार्यक्रम भी पटना के गांधी मैदान में हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।