1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पहले PM मोदी लगाएं कोरोना वैक्सीन, उसके बाद हम भी लगवा लेंगे: तेजप्रताप यादव

पहले PM मोदी लगाएं कोरोना वैक्सीन, उसके बाद हम भी लगवा लेंगे: तेजप्रताप यादव

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2021 12:54 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 12:54 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्सीन लगवाने की मांग की है।

Tej Pratap Yadav- India TV Hindi
पहले PM मोदी लगाएं कोरोना वैक्सीन, उसके बाद हम भी लगवा लेंगे: तेजप्रताप यादव Image Source : PTI (FILE PHOTO)

पटना: कोरोना वैक्सीन को लेकर जहां एक ओर बिहार में दूसरी बार ड्राई रन चल रहा है वहीं इसे लेकर तरह-तरह के बयानबाजी का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैक्सीन लगवाने की मांग की है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना का टीका लगवा लें, उसके बाद हम भी वैक्सीन लगवा लेंगे, इसमें क्या दिक्कत है।

यादव ने हालांकि वैक्सीन आने को अच्छी बात बताया। कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले टीका लगवाने की मांग कर चुके हैं।

इस बीच, कोरोना वैक्सीन को लेकर बिहार में शुक्रवार को दूसरी बार ड्राई रन चल रहा है। राज्य के सभी जिलों में ड्राई रन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना टीकाकरण को लेकर बिहार पूरी तरह तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।