1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पीएम मोदी 18 जुलाई को करेंगे मोतिहारी का दौरा, 7217 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात; देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी 18 जुलाई को करेंगे मोतिहारी का दौरा, 7217 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात; देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 16, 2025 10:17 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 10:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 जुलाई को बिहार दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हज़ारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : FILE-

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी में बिहार की जनता को 7217 करोड़ की राशि से विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यस और लोकार्पण करेंगे। वे 53 वीं बार बिहार की यात्रा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

इन चीजों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

पीएम मोदी दरभंगा-नरकटियागंज के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे आईआई अपग्रेडेशन ऑफ़ ट्रेक्शन सिस्टम इन भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन, वंदे भारत ट्रेनों, पाटलिपुत्र के लिए रखरखाव बुनियादी ढांचे के निकाल, आईवी. ऑटोमेटिक सिगनलिंग बिटवीन भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन और एनएच-319 (पुराना एनएच-30) का 4एल आरा बाईपास (असनी से बावनपाली) का शिलान्यस करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी NH-319 के परैया (बोधगया) से मोहनिया (कैमूर) खंड को 4 लेन, एनएच 3330 पर सरवन-चकाई के पक्के शोल्डर सहित दो लेन का सुधार, कुल लंबाई 15.972 किमी, कटिहार जिले में एनएच-81 के पक्के कंधे के साथ 2 लेन का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण अन्य परियोजनाएं का भी उ‌द्घाटन करेंगे। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मचे बवाल के बीच, भाजपा इस दौरे को बेहद अहम मान रही है। राधा मोहन सिंह इसी क्षेत्र से सांसद हैं और पूर्वी चंपारण से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण से लोकसभा चुनाव जीते हैं। 

पूर्वी और पश्चिमी चंपारण की 21 सीटों पर नजर

पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी की लड़ाई भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, दोनों जिलों के मतदाताओं पर असर पड़ने की उम्मीद है, जहां कुल मिलाकर 21 विधानसभा सीटें हैं। 2020 के विधानसभा चुनावों में, एनडीए ने इन 21 में से 17 सीटें जीतकर दबदबा बनाया था। पिछली बार एनडीए ने 9 सीटें (8 भाजपा, 1 जदयू) जीती थीं, जबकि राजद ने महागठबंधन के लिए तीन सीटें हासिल की थीं। एनडीए की नज़र कल्याणपुर, सुगौली और नरकटिया सीटों पर फिर से कब्ज़ा करने पर है, जो उसने पहले खो दी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।