1. Hindi News
  2. बिहार
  3. महिला सिपाही के प्रेम में पड़े दो थानों के ड्राइवर, एक ने दूसरे को मारी गोली; मचा हड़कंप

महिला सिपाही के प्रेम में पड़े दो थानों के ड्राइवर, एक ने दूसरे को मारी गोली; मचा हड़कंप

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 03, 2026 08:48 am IST,  Updated : May 03, 2026 08:48 am IST

बिहार में एक महिला सिपाही के प्रेम में दो थानों के ड्राइवर आपस में भिड़ गए। विवाद के चलते एक ड्राइवर ने दूसरे को गोली मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल का इलाज जारी। - India TV Hindi
घायल का इलाज जारी। Image Source : REPORTER INPUT

गया: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुलिसकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग में दो थानों के ड्राइवरों में फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाने में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ दोनों का अफेयर था। ऐसे में दो अलग-अलग थानों के ड्राइवरों में गोलीबारी हो गई। इस घटना में एक ड्राइवर ने दूसरे के सीने में गोली मार दी है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। 

विवाद बढ़ने पर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक परैया थाना और कोतवाली थाना के ड्राइवर के बीच विवाद हुआ है। विवाद बढ़ने पर परैया थाने के निजी ड्राइवर गौतम कुमार ने कोतवाली थाना के ड्राइवर नीरज कुमार के सीने में गोली मार दी है। फिलहाल घायल ड्राइवर नीरज कुमार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

महिला सिपाही से दोनों का था अफेयर

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना में पदस्थापित महिला सिपाही इसके पूर्व परैया थाना में पदस्थापित थी। इसी दौरान वहां के निजी ड्राइवर गौतम कुमार के साथ साथ नीरज कुमार से भी फोन पर बात करती थी। फिलहाल महिला सिपाही कोतवाली थाना में लिपिक के पद पर तैनात है। महिला सिपाही पितामहेश्वर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। सूचना मिली कि परैया थाने का निजी ड्राइवर महिला सिपाही के कमरे पर मिलने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों थानों के ड्राइवरों के बीच विवाद हुआ, जिसमे एक ड्राइवर ने दूसरे को गोली मार दी है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। परैया थाना के निजी चालक गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में कारित हथियार की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया में यह बात सामने आई है कि महिला सिपाही का दोनों थाना के ड्राइवर से बातचीत हो रही थी। घटना सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। (इनपुट- अजीत कुमार)

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात, शख्स ने की पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, खुद भी की सुसाइड की कोशिश; हुई थी लव मैरिज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।