1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या था मकसद? पुलिस के हाथ लगे CCTV, लाठी-डंडे से लैस दिखे लोग

मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या था मकसद? पुलिस के हाथ लगे CCTV, लाठी-डंडे से लैस दिखे लोग

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 17, 2024 07:40 am IST,  Updated : Jul 17, 2024 08:01 am IST

सीसीटीवी में चार लोग दिख रहे हैं। अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि इनमें दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसा उधार लिया था और इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी बाइक मृतक के पास लोन की सिक्योरिटी के रूप में रखी हुई थी, जिसे छुड़ाने की बात करने ये लोग रात में गए थे।

पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी- India TV Hindi
पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी

बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। सरकार ने हत्यारों की तलाश के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसकी कमान दरभंगा रूरल की एसपी काम्या मिश्रा को दी गई है। पुलिस को हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी मिला है, जो जीतन सहनी के पड़ोस में लगा हुआ था। इस फुटेज में चार संदिग्ध घर में घुसते हुए दिख रहे हैं। इनमें से दो लोगों ने जीतन सहनी से पैसा उधार लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस घर से मिले सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच रही है। साथ ही हर एंगल को खंगाला जा रहा है, जिससे हत्यारों को शिकंजे लिया जाए।  

पुलिस का मानना है कि ये सीसीटीवी मर्डर केस को सुलझाने में काफी मदद करने वाला साबित हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, इस सीसीटीवी फुटेज में चार लोग लोग दिखे हैं। कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में से दिख रहे दो लोगों ने जीतन सहनी से उधार पैसा लिया था। एक संदिग्ध ने अपनी बाइक जीतन सहनी के पास लोन की सिक्योरिटी रखी थी। बताया जा रहा है कि ये लोग बाइक छुड़ाने के लिए जीतन सहनी से बात करने आए थे। इनमें दो लोगों के साथ मृतक की दो दिन पहले कहासुनी भी हुई थी, जिसमें दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी।  

घर से मिले अहम सुराग

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस को जीतन सहनी के घर से कई अहम सुराग भी मिले हैं। तीन ग्लास, तीन मोटरसाइकिल, आलमारी मिली है, जो पहले कमरे में हुआ करती थी। इसके साथ ही एक बॉक्स बरामद हुआ है। घर में जो अलमारी मिली है उसमें कुछ पेपर और कुछ रुपये मिले हैं। पुलिस जीतन सहनी की निर्मम हत्या को लेकर हर एंगल से पड़ताल कर रही है। पुलिस जीतन सहनी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर से संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है।  

लाठी-डंडे में दिखे लोग 

जांच के दौरान पुलिस को एक और सीसीटीवी मिला है, जो 10 जुलाई का बताया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं, जो सीधे आकर जीतन सहनी के घर में घुस जाते हैं। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मर्डर से इस सीसीटीवी का लिंक है या नहीं। बताया जा रहा है कि घर में जीतन सहनी अकेले रहा करते थे। वो ब्याज पर लोगों को उधार पैसा दिया करते थे, इसलिए उनके घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता था।

अंतिम संस्कार किया गया

मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद जीतन सहनी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरन हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन सवाल अभी भी वही बना हुआ है कि जीतन सहनी का हत्यारा कौन है? क्या वजह थी कि इतनी निर्मम हत्या की गई। जीतन सहनी की हत्या के बाद अब पूरे मामले पर सियासत भी तेज होने लगी है। जहां विपक्षी पार्टियां इस हत्याकांड को राजनीतिक साजिश का नाम दे रही है। 

हत्याकांड पर सियासत तेज

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, पिछले कुछ दिनों में बिहार में हुए अपराधों की पूरी लिस्ट जारी कर दी। उन्होंने कहा कि अब बिहार में अपराधियों का राज है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं, क्योंकि उन्हें सियासी संरक्षण मिल रहा है, तो वहीं सरकार का कहना है कि बिहार पुलिस अगल-अलग एंगल से इस मर्डर की जांच कर रही है। दोषियों पर सख्त एक्शन होगा।  

RJD के सांसद सांसद मनोज झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग रहे हैं। वहीं सांसद पप्पू यादव आरोप लगा रहे हैं कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मुख्यमंत्री की कोई सुनता नहीं हैं। अफसर मौज कर रहे हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अपराध पर RJD को बोलने का कोई हक नहीं।

ये भी पढे़ं- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।