1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शराबबंदी वाले बिहार में हेडमास्टर ड्रिंक कर स्कूल पहुंचे, नशे में झूमने का वीडियो वायरल

शराबबंदी वाले बिहार में हेडमास्टर ड्रिंक कर स्कूल पहुंचे, नशे में झूमने का वीडियो वायरल

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 07, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Feb 07, 2025 03:52 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए और वहां वह झूमते नजर आए। प्रिंसिपल का वीडियो वायरल हो रहा है।

 हेडमास्टर नशे में झूमते दिखे- India TV Hindi
हेडमास्टर नशे में झूमते दिखे Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरपुरः बिहार में कहने को तो शराबबंदी है लेकिन जो तस्वीर सामने आयी है लगता नहीं है कि बिहार में शराबबंदी है। मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर में हेडमास्टर जगदीश नशे में टुल्ल होकर स्कूल पहुंचे। हेडमास्टर साहब के नशे में झूमते हुए का वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया।

प्रिंसिपल ने बनाया ये बहाना

 जब लोगों ने हेडमास्टर जगदीश से शराब पीने की बात पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं छुट्टी पर हूं। अगर हेड मास्टर साहब छुट्टी पर हैं तो फिर बिहार में शराब पीना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर साहब नशे में टल्ली हैं। हेडमास्टर साहब नशे में धूत होकर स्कूल पहुंचे थे जिसकी भनक वहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ एक छात्र नेता को लग गई।

हेड मास्टर साहब के नशे में होने की सूचना जैसे ही लोगों को मिला कुछ लोग हेड मास्टर साहब के पास पहुंच गए और उनसे शराब पीने को लेकर जब सवाल किया गया तो हेड मास्टर साहब ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मैं तो छुट्टी पर हूं।

पुलिस के पहुंचते ही फरार हुआ प्रिंसिपल

स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुचते ही आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी शिक्षक विद्यालय में प्रत्येक दिन शराब पीकर आते हैं। शराब के नशे में बच्चों को परेशान करते हैं। विद्यालय की व्यवस्था को पूरी तरह खराब कर रखा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कही ये बात

मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है बिहार में शराब बेचना और पीना दोनों गैर कानूनी है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हेड मास्टर के भरोसे बच्चे को अच्छा शिक्षा मिल पाएगी। 

बता दे की 26 जनवरी को मीनापुर प्रखंड के धरमपुर पूर्वी इलाके स्थित मिडिल स्कूल में नशे की हालत में तिरंगा फहराने प्रिंसिपल जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रिंसिपल संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

रिपोर्ट- संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।