1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पूर्णियाः जमीन महंगे दामों पर बेचने के लिए भू-माफियाओं ने बना डाला पुल, बुलडोजर ध्वस्त करने पहुंचा तो महिलाओं ने रोका

पूर्णियाः जमीन महंगे दामों पर बेचने के लिए भू-माफियाओं ने बना डाला पुल, बुलडोजर ध्वस्त करने पहुंचा तो महिलाओं ने रोका

 Published : Mar 28, 2025 08:07 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 08:20 pm IST

पुर्णिया में इन दिनों सोशल मीडिया पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध पुल बनाने की चर्चा जोरों पर है और जिला प्रशासन के नाक के नीचे भू-माफियाओं का समानांतर सिस्टम कायम करना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

जमीन महंगे दामों पर बेचने के लिए भू-माफियाओं ने बना डाला पुल- India TV Hindi
जमीन महंगे दामों पर बेचने के लिए भू-माफियाओं ने बना डाला पुल Image Source : INDIA TV

पूर्णियाः बिहार में पुल पुलिया हमेशा सुर्खियों में रहता है। कभी नदी पर बने पूल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं तो कभी करोड़ों की लागत से बने पुल  बिना संपर्क पथ के सिस्टम को मुंह चिढाता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पूल से रूबरू कराएंगे जो पूर्णिया में जिला प्रशासन के नाक के नीचे नगर निगम क्षेत्र इलाके में भू- माफियाओं द्वारा बनवाया गया है।

पूर्णिया में एक पुल सुर्खियां बटोर रहा है। वार्ड नंबर 4 में बनाया गया ये पुल कोसी की उपधारा पर बनाया गया है। दरअसल नदी के उस ओर कुछ भू-माफियाओं द्वारा जमीन की खरीद बिक्री का काम करने के लिए रास्ते की जरूरत थी। लिहाजा भू-माफिया ने अवैध पुल का निर्माण करा डाला। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने दावा किया है कि वे लोग चंदा इकट्ठा करके ये पुल बनवाए हैं क्योंकि बारिश के मौसम में उन्हें परेशानी होती थी। 

पुल बनने से ब्रोकर महंगे दामों पर बेच पाते जमीन

स्थानीय लोगों की मानें तो पुल बनने से जमीन ब्रोकरों को फायदा होगा और महंगे दामों पर वे अपनी जमीन को बेच पाएंगे। नदी की धारा को मोड़ कर भू-माफियाओ द्वारा नगर निगम क्षेत्र में इस तरह से पुल का निर्माण पूरी तरह अवैध है। जब इस बात की जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद को दी गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है लेकिन कौन लोग पुल बना रहे हैं। यह पता नहीं है।

महिलाओं ने बुलडोजर कार्रवाई को रोका

वहीं नगर निगम प्रशासन ने मीडिया द्वारा खबर बनाए जाने पर आनन फानन में पुल तोड़ने के लिए बुलडोजर भेज दिया लेकिन भू-माफियाओं द्वारा कुछ महिलाओं को आगे कर बुलडोजर को रुकवा दिया गया। पूर्णिया नगर निगम के सिटी मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि अधिकारी द्वारा उन्हें निर्देश प्राप्त हुआ था की पुल को ध्वस्त कर दिया जाए जो कानूनी तरीके से नहीं बनाए गए हैं लेकिन यहां आने के बाद लोगों के विरोध के कारण वे लौट रहे हैं और अपने वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी देंगे।

रिपोर्ट- जेपी मिश्रा, पूर्णिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।