1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO | 'पुष्पा 2: द रूल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेड तोड़ वॉच टावर पर चढ़े लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VIDEO | 'पुष्पा 2: द रूल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेड तोड़ वॉच टावर पर चढ़े लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 17, 2024 08:56 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 09:13 pm IST

गांधी मैदान में हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस के कई बैरिकेड टूट गए। कुछ लोग वॉच टावर पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा।

Gandhi maidan, patna- India TV Hindi
गांधी मैदान में उमड़ी भीड़ Image Source : ANI

पटना: पटना के गांधी मैदान में फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल'के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन भीड़ नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा

गांधी मैदान में हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस के कई बैरिकेड टूट गए। कुछ लोग वॉच टावर पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा।

पटना के गांधी मैदान में 'पुष्पा 2: द रूल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की टाइमिंग शाम 6.30 बजे रखी गई थी। लेकिन कार्यक्रम शाम 5 बजे से ही शुरू हो गया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के गांधी मैदान पहुंचते ही भीड़ बेकाबू होने लगी। लोग उनके पीछे भागने लगे। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म के अन्य कलाकार भी शामिल हुए।

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

'पुष्पा 2: द रूल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए गांधी मैदान में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। यहां तक कि पटना के डीएम और एसएसपी भी गांधी मैदान में मौजूद थे। लेकिन भीड़ इस कदर उमड़ेगी इसका अंदाजा शायद प्रशासन को भी नहीं था। बता दें कि यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।