1. Hindi News
  2. बिहार
  3. राबड़ी देवी ने छोड़ा 10 सर्कुलर रोड का बंगला, लालू के साथ बेटे तेजस्वी के आवास में हुईं शिफ्ट

राबड़ी देवी ने छोड़ा 10 सर्कुलर रोड का बंगला, लालू के साथ बेटे तेजस्वी के आवास में हुईं शिफ्ट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 29, 2026 11:41 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 11:59 am IST

लालू यादव और राबड़ी देवी का आवास बदल गया है। दोनों बेटे तेजस्वी यादव के साथ शिफ्ट हो रहे हैं। आज उनका सामान तेजस्वी के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास और उनके निजी आवासों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव के साथ शिफ्ट हुए लालू यादव और राबड़ी देवी।- India TV Hindi
तेजस्वी यादव के साथ शिफ्ट हुए लालू यादव और राबड़ी देवी। Image Source : PTI/ANI

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का पता अब बदल गया है। पिछले करीब दो दशकों से बिहार की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगला अब पूरी तरह खाली किया जा रहा है।

हाल ही में सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती की थी। इसके अलावा, राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद आज उनका सामान पिकअप गाड़ियों के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास और उनके निजी आवासों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

क्यों खाली करना पड़ा बंगला?

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने के लिए 22 जून को 7 दिनों का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। यह बंगला अब नीतीश कैबिनेट के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया जा चुका है।

कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार ने राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिश पर लालू यादव, राबड़ी देवी की Z+ और तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। इस फैसले के विरोध में लालू-राबड़ी ने सरकार द्वारा बची-खुची दी गई सुरक्षा को भी वापस लौटा दिया था। 

लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि लालू परिवार की सुरक्षा को नीतीश कुमार ने हटवाया है। उन्होंने एक संक्षिप्त जवाब में कहा कि ये सब नीतीश कुमार ने करवाया है। लालू यादव से पत्रकारों ने पूछा कि सुरक्षा किसने हटवाई है। उसके बाद लालू यादव ने जवाब देते हुए कहा कि ये सब नीतीश कुमार ने करवाया है।

अब कहां रहेगा लालू परिवार?

10 सर्कुलर रोड पर स्थित बंगला में राबड़ी देवी 2006 से रह रही थीं। यह आवास उन्हें पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बाद में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान आवंटित किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी लंबे समय तक इसी आवास में रहे।

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से 39, हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित किया है। हालांकि, लालू प्रसाद यादव के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए परिवार ने कुछ सुविधाओं की मांग की थी। फिलहाल, सारा सामान तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित सरकारी आवास और कौटिल्या नगर स्थित उनके निजी बंगले पर भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

SIR को लेकर परेशान मुजीब ने लगाई फांसी, कागजात बनवाने में खर्च कर दिए थे 1 लाख, दो बेटों को लेकर थी चिंता

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, अभी बचे हैं अनिल मिश्रा और गोपाल राव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।