1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव के बचाव में उतरे ये सांसद, दो शादियों को लेकर रामविलास पासवान का दिया उदाहरण

तेज प्रताप यादव के बचाव में उतरे ये सांसद, दो शादियों को लेकर रामविलास पासवान का दिया उदाहरण

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 02, 2025 11:41 am IST,  Updated : Jun 02, 2025 11:59 am IST

तेज प्रताप यादव को आरजेडी और लालू परिवार से निकाले जाने का मुद्दा गर्माया हुआ है। आरजेडी के एक सांसद ने तेज प्रताप यादव का बचाव किया है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के ही एक दिवंगत नेता का उदाहरण दिया है।

तेज प्रताप यादव, ऐश्वर्या राय और अनुष्का यादव के साथ- India TV Hindi
तेज प्रताप यादव, ऐश्वर्या राय और अनुष्का यादव के साथ Image Source : FILE PHOTO

तेज प्रताप यादव का नाम अनुष्का यादव के साथ आने पर लालू के परिवार में भूचाल सा आ गया। लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर दोनों से निकाले जाने का फरमान सुना दिया। वहीं, अब इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक सांसद का बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप यादव का बचाव किया है। 

तेज प्रताप ने जो किया वह अनैतिक नहीं

सुधाकर सिंह ने कहा कि दो शादी करना कोई गलत बात नहीं है। सुधाकर सिंह ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा, 'तेज प्रताप यादव ने जो किया है, यह कोई अनैतिक काम नहीं है। मैं व्यक्तिगत तौर पर इसे अनैतिक नहीं मानता हूं।' 

दो शादियां भारतीय हिंदू रीति-रिवाज होती रहीं हैं

इसके साथ ही आरजेडी सांसद ने कहा कि दो शादियां भारतीय हिंदू रीति-रिवाज में रही हैं। तीन-तीन, चार-चार शादियों के बारे में हम लोगों ने सुना है। अभी भी लोगों की कई शादियां हो रही हैं।

चिराग पासवान दूसरी मां से जन्में

आरजेडी सांसद ने आगे कहा, 'केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को ही ले लीजिए तो वो दूसरी मां से जन्मे हैं। कई लोगों की दो या तीन शादियां हुई हैं। ये कोई बड़ी बात नहीं है। ये सब गुनाह की श्रेणी में नहीं आता है।' 

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह
Image Source : FILE PHOTOआरजेडी सांसद सुधाकर सिंह

चिराग के पिता रामविलास पासवान ने की थी दो शादियां

इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव से अपील की है कि उन्हें अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को स्वीकार कर लेना चाहिए। मालूम हो कि दिवंगत नेता रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। इसी का उदाहरण आरजेडी सांसद तेज प्रताप यादव के लिए भी दिया है।

पहले ऐश्वर्या से की शादी अब आईं अनुष्का यादव

बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप दोनों अलग हो गए। अब दोनोंं के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अनुष्का यादव से 12 साल से रिलेशन में रहने के बात कही है। हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव ने इसे मात्र अफवाह बताया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।