1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Sheohar Election Result 2024: शिवहर में लवली आनंद Vs रितु जायसवाल? जानें कौन कितना आगे

Sheohar Election Result 2024: शिवहर में लवली आनंद Vs रितु जायसवाल? जानें कौन कितना आगे

 Written By: Amar Deep
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

बिहार की शिवहर लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से जेडीयू प्रत्याशी लवली आनंद और इंडिया की तरफ से आरजेडी प्रत्याशी रितु जायसवाल आमने-सामने हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है।

शिवहर लोकसभा सीट रिजल्ट।- India TV Hindi
शिवहर लोकसभा सीट रिजल्ट। Image Source : INDIA TV

शिवहर: बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं, इनमें से ही एक शिवहर लोकसभा सीट भी है। शिवहर लोकसभा सीट पर इस बार एक तरफ जहां जेडीयू की तरफ से लवली आनंद चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं इंडी गठबंधन की ओर से आरजेडी के प्रत्याशी रितु जायसवाल यहां पर ताल ठोंक रही हैं। इनके अलावा बसपा सहित कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो यहां से बीजेपी की प्रत्याशी रमा देवी ने जीत हासिल की थी। रमा देवी को 608678 वोट मिले थे, जबकि आरजेडी के प्रत्याशी सैयद फैजल अली दूसरे स्थान पर रहे। सैयद फैसल अली को 268318 वोट मिले थे। रमा देवी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 340360 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 

लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम

वहीं लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रमा देवी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। रमा देवी ने आरजेडी के प्रत्याशी मोहम्मद अनवरुल हक को हराया था। लोकसभा चुनाव 2014 में रमा देवी को 372506 वोट मिले थे, जबकि आरजेडी प्रत्याशी मोहम्मद अनवरुल हक को 236267 वोट ही मिल सके थे। इस तरह से रमा देवी ने मोहम्मद अनवरुल हक को 136239 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।