Siwan Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार की विधानसभा सीट सिवान में मतदान पहले चरण में 6 नवंबर को हुआ था। यहां एनडीए की तरफ से बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, अवध बिहारी चौधरी फिर से आरजेडी की तरफ ताल ठोक रहे हैं। ये सीट एनडीए के लिए नाक की बात बनी हुई है। दरअसल, यहां 2020 में हार हुई थी लेकिन अब मंगल पांडेय कहते हैं कि विकास और सुशासन के नाम पर वापसी करेंगे। वहीं, वर्तमान विधायक अवध बिहारी ने जातीय समीकरण और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा। सिवान में यादव, कुशवाहा, मुस्लिम वोट बैंक अहम है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार इंतखाब अहमद भी यहां हैं, लेकिन सिवान पर असली लड़ाई बीजेपी बनाम आरजेडी ही है।
2020 के विधानसभा चुनाव में यहां आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी ने बीजेपी के उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव को पटखनी दी थी। अवध बिहारी ने 76 हजार 786 वोट हासिल किए थे जबकि ओम प्रकाश 74 हजार 812 वोटों पर ही रुक गए थे। महज 1.17 प्रतिशत के अंतर से ओम प्रकाश यादव हार गए थे। इस खबर में देखें सिवान विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे।
यहां देखें सिवान विधानसभा चुनाव परिणाम का लेटेस्ट अपडेट
- BJP उम्मीदवार मंगल पांडे की जीत हुई है। उन्होंने 92,379 वोट हासिल करके 9,370 मतों से आरजेडी के अवध बिहारी को हरा दिया है।
- 16वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार 9 हजार 449 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने 59 हजार 450 वोट हासिल कर लिए हैं।
- सिवान में काउंटिंग सेंटर पर बैलेट पेपर गिने जा चुके हैं। EVM के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी काउंटिंग का फर्स्ट राउंड जारी है। थोड़ी देर में सिवान का पहला ट्रेंड सामने आएगा।
- सुबह 8 बजे से सिवान विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग सेंटर पर सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है। इसके बाद साढ़े 8 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी।
- सुबह 8 बजे सिवान विधानसभा क्षेत्र का पहला रुझान आएगा। काउंटिंग सेंटर पर सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी। इसके बाद साढ़े 8 बजे से EVM के वोटों की गिनती होगी।
LIVE: बिहार में किसकी होगी बहार? देखें चुनाव परिणाम की लेटेस्ट खबरें