बिहार में शराबबंदी के बाद इंडो नेपाल रक्सौल बॉर्डर तस्करों के लिए सेफ जोन बनती जा रही है, जहां से सूखे नशे और शराब को कारोबार को आसानी से अंजाम देने में तस्कर जुटे हुए हैं। नशे के कारोबार में तस्करों के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सूखे नशे और शराब की खेप बिहार समेत अन्य प्रांतों तक भेजी जाती हैं। हालांकि बॉर्डर पर एसएसबी, कस्टम समेत बिहार पुलिस शराब की खेप, मादक पदार्थ, नशीली सुइयां पकड़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजदू नशे के कारोबार से जुड़े तस्कर ज्यादा मुनाफा कामाने की होड़ में शराबबंदी कानून एवं NDPS एक्ट कानून का उल्लंघन कर तस्करी करने में लगातार जुटे हुए हैं।
नाबालिग लड़कियों के झोले से निकली नेपाली शराब की बड़ी खेप
ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है, जहां मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की गई है। इस तस्करी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि शराब की सप्लाई के लिए नाबालिग लड़कियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 4 नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 42.9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब पकड़ी है। शराब 3 पिट्ठू बैग और एक झोले में रखी थी।
चारों लड़कियों को हिरासत में लिया गया
सुगौली रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल जंक्शन से दिल्ली जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार 4 नाबालिग लड़कियों पर शक होने के चलते उनकी तलाशी ली गई। उनके पिठ्ठू बैग और झोले को खोला गया तो उसमें नेपाली कस्तूरी शराब की 143 बोलतें मिली। चारों लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। सुगैली रेल पुलिस चारों लड़कियो से पूछताछ कर रही है ताकि पलता लग सके कि शराब की खेप कहां डिलीवर करनी थी और नेपाल से रक्सौल रेल जंक्शन तक कैसे पहुंची।
इससे 2 दिन पहले कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। उत्पाद विभाग ने करीब 90 लाख की विदेशी शराब जब्त की थी।
मोतिहारी पुलिस ने 60 से ज्यादा तस्करों को दिलवाई सजा
वहीं, आपको बता दें कि मोतिहारी पुलिस ने बीते 6 महीने में करीब 52 करोड़ से ज्यादा मादक पदार्थों की जब्ती और 60 से ज्यादा तस्करों को सजा दिलवाई है। इसे लेकर पूर्व महिला आईपीएस किरण बेदी अपने X हैंडल के माध्यम से मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की कार्यशैली को लेकर बधाई भी दी थी।
(रिपोर्ट- अरविन्द कुमार)
यह भी पढ़ें-
नालंदा में शराब तस्करों की गोली से EIB जवान अजीत कुमार की मौत, बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल