1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में रिश्ता शर्मसार! दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, सामने आई ये वजह

मोतिहारी में रिश्ता शर्मसार! दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, सामने आई ये वजह

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 13, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 03:48 pm IST

मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव में दामाद ने अपने ही ससुर को मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला- India TV Hindi
दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला Image Source : INDIA TV

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है। मामूली पारिवारिक विवाद में दामाद ने कुल्हाड़ी से काट कर कर दी अपने ही ससुर की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस दामाद व नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दामाद ने ससुर की हत्या की बात को कबूल की है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। मामला पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव का है।

दामाद ने शव को झाड़ियों में फेंका

जानकारी के अनुसार,  नारायण पकड़ी गांव मे उस समय सनसनी फैल गई  जब लोगो को ये पता चला कि गांव के ही 65 वर्षीय योगिंदर बैठा की निर्मम हत्या उसके ही दामाद भूलन बैठा ने कर द है। घटना के बाद एक ओर जहां सैकड़ो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं मृतक के परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही  पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों में फेंके गए शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने कलियुगी दामाद व उसके बेटे  को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया।

दामाद को किया गया गिरफ्तार

 पिपरा थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह सात बजे ये सूचना मिली कि पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव मे 65 वर्षीय योगिंदर बैठा की हत्या उसी के दामाद ने कुल्हाड़ी से काट कर कर दिया है। इसके बाद वहां पहुंचकर हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। दामाद ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। नाती को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। दामाद को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है। 

 
गांव के सरपंच रूपनारायण सिंह ने बताया कि मृतक का उसके दामाद का संपत्ति को लेकर हमेशा विवाद होता था और इसके लिए कई बार पंचायती भी हुआ था। कल रात भी उसका दामाद बेटी व उसका नाती घर में थे। जहां कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई है।  

रिपोर्ट-अरविन्द कुमार, मोतिहारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।