1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मोतिहारी में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 21, 2026 08:42 pm IST,  Updated : May 21, 2026 08:45 pm IST

पूर्वी चंपारण जिले में एक छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने छात्रा की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे सुसाइड का केस बता रही है।

जांच करती पुलिस- India TV Hindi
जांच करती पुलिस Image Source : REPORTER

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। कॉलेज प्रशासन इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है। वहीं पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या बता रही है, जबकि मृतका के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। मृतका रिम्मी कुमारी का डेड बॉडी हॉस्टल के कमरे से बरामद हुआ है।

मृतक छात्रा इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिकस इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक के रहने वाले टेंट व्यवसायी प्रदीप की पुत्री थी। जोकि 2023 में दाखिला लिया था। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते कल बुधवार को तृतीय वर्ष का परीक्षा बेतिया के कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज में देकर लौटी थी।

फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय कमरे की सफाई के लिए जब कर्मी पहुंचा। तब काफी प्रयास के बावजूद उसका कमरा नहीं खुला। उसके बाद कॉलेज के कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन एवं छात्र-छात्रा को सूचना देने के साथ उसके कमरा का दरवाजा तोड़ा तो उसका बॉडी कैमरे के अंदर फंखे से फंदे से लटक रहा था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मृतका का मोबाइल जब्त किया गया है। काफी कुछ साक्ष्य मिले हैं। जांच चल रही है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल नवनीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक छात्रा को अलग-अलग कमरा दिया गया है। सूचना मिलने पर मैं पहुंचा तो लड़की का बॉडी बेड पर था।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

वहीं मृत छात्रा के पिता प्रदीप कुमार ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल रात बात हुई थी। बहुत अच्छा से बात हुआ था। कुछ डिप्रेसन अथवा अन्य तरह के परेशानी की वाली बात नहीं महसूस हुआ। छात्रा की जांच करने वाले चिकित्सक शफी इमाम ने बताया कि लड़की के गरदन पर निशान मिला है।

रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, मोतिहारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।